Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

तीसरा टेस्ट : इंग्लैंड को 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज

Sports News, Cricket, New Zealand, England, Nottingham, Ben Stokes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नॉटिंघम , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 12:44 IST

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच को 160 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच 115 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने अगले मुकाबले को 253 रन से जीतकर अंतिम मुकाबला निर्णायक बना दिया था। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 438 रन बनाए।

कप्तान टॉम लैथम ने डेवोन कॉन्वे के साथ पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की। टॉम लैथम ने 15 चौकों के साथ 151 रन बनाए, जबकि कॉन्वे ने 25 बाउंड्री के साथ 157 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 354 रन पर सिमट गई। मेहमान खेमे से बेन डकेट ने 113 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 74 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, हैरी ब्रूक ने 58 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ ने 4 विकेट निकाले। 3-3 विकेट विलियम ओ'रूर्के और जकारी फौल्कस के हाथ लगे।

न्यूजीलैंड के पास पहली पारी के आधार पर 84 रन की महत्वपूर्ण बढ़त थी। मेहमान टीम ने दूसरी पारी 288/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में डेरिल मिचेल 100 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रचिन रवींद्र ने 94 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट झटके।

जीत के लिए 373 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम मुकाबले के अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 212 रन पर सिमट गई। बेन डकेट (36) ने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। स्टोक्स अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में महज 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

आलम ये रहा कि महज 116 के स्कोर तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद जेमी स्मिथ (60) ने एटकिंसन के साथ सातवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन एटकिंसन (19) के आउट होते ही इंग्लिश खेमा फिर से बिखर गया। इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए जकारी फौल्कस ने 3 विकेट झटके, जबकि नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , New Zealand , England , Nottingham , Ben Stokes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD