Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आस्था और ऊर्जा का दिव्य संगम : निरंकारी यूथ फोरम के युवा खेलों ने जगाई नई प्रेरणा

खेल युवा शक्ति को सेवा और एकत्व की ओर प्रेरित करते हैं

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ /पंचकुला /कुल्लू , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 10:42 IST

निरंकारी यूथ फोरम के खेलों का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मनमोहक स्थल ढालपुर मैदान में परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में हुआ। यह आयोजन निरंकारी यूथ फोरम द्वारा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ पंचकुला मोहाली से सेवादल सेवा के  लिए गए हुए है। कार्यक्रम का शुभारंभ सतगुरु के पावन करकमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह, ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा से आलोकित कर दिया। युवाओं का जोश, अनुशासन और समर्पण इतना प्रभावशाली था कि “शाबाश” के स्वर से समूचा परिसर गुंजायमान हो उठा।

सतगुरु माता जी ने अपने आर्शीवचनों में फरमाया कि ये खेल केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि “नृत्य-व्यम” के भाव के साथ अपने शरीर को निरंकार की सेवा में समर्पित करने का एक पावन अवसर हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि दातार की कृपा से पूरे आयोजन में उत्कृष्ट समन्वय और एकजुटता देखने को मिली, भले ही कुछ खेल परिस्थितियों के कारण स्थगित करने पड़े।

इस आयोजन का विशेष महत्व इस बात में निहित है कि यह युवाओं को आध्यात्मिकता, अनुशासन, सेवा और एकत्व के मूल्यों से जोड़ता है। यह एक बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी मंच है, जहाँ “बेरंग में अनेक रंग” की भावना साकार होती है-अर्थात विविधता में एकता का जीवंत संगम। कार्यक्रम के दौरान टीमवर्क और सामूहिकता का सशक्त संदेश दिया गया कि सच्ची जीत वही है, जिसमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। साथ ही युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे तन, मन और धन से सेवा भाव बनाए रखें तथा निरंकारी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर उसे सार्थक और सफल बनाएं।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD