Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

आत्म-मंथन द्वारा जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन ही सच्ची आध्यात्मिकता है

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 13:09 IST

सच्ची आध्यात्मिकता केवल धार्मिक क्रियाओं, पूजा-पाठ अथवा बाहरी आडम्बरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि आत्म-मंथन के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही वास्तविक अध्यात्मिकता है। यह विचार श्री जगतार कुरील जी प्रचारक चंडीगढ़ ने  संत निरंकारी सत्संग भवन, सैक्टर-45 में आयोजित इंग्लिश मीडियम समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने आगे कहा कि यदि ईश्वर ज्ञान प्राप्त करने के बाद भी मनुष्य के भीतर अहंकार, भेदभाव, ईर्ष्या, निन्दा तथा विकार बने रहें, तो वह आध्यात्मिकता केवल प्रदर्शन बनकर रह जाती है। वास्तविक आध्यात्मिकता वही है, जो मनुष्य के व्यवहार, विचार और चरित्र में विनम्रता, प्रेम, समानता तथा मानवता का संचार करे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं से यह प्रश्न करे कि क्या वह वास्तव में आध्यात्मिक जीवन जी रहा है अथवा केवल धार्मिक होने का दावा कर रहा है। आत्म-मंथन ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा मनुष्य अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर कर सकता है। 

जब तक जीवन में व्यवहारिक परिवर्तन नहीं आता, तब तक आध्यात्मिकता अधूरी रहती है। श्री कुरील ने कहा कि स्थान-स्थान पर समागम के आयोजन करने का उद्देश्य केवल सत्संग सुनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक मानव के जीवन में परिवर्तन लाना है। 

सेवा, सुमिरण और सत्संग तभी सार्थक हैं, जब उनके प्रभाव से मनुष्य के भीतर विनम्रता, सहनशीलता, प्रेम और निष्काम सेवा का भाव विकसित हो। यदि इन साधनों के बावजूद मनुष्य का व्यवहार नहीं बदलता, तो आवश्यक है कि वह पुनः आत्म-मंथन करे।

उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया कि मनुष्य को अपने जीवन को एक पुल के समान समझना चाहिए, जिस पर स्थायी निवास नहीं बनाया जा सकता। यह मानव जीवन परमात्मा से जुड़कर आत्मिक मुक्ति प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर है। 

इसलिए इस अमूल्य जीवन का सदुपयोग करते हुए आत्मज्ञान के प्रकाश में आगे बढ़ना ही जीवन की सफलता है। उन्होंने समागम में प्रस्तुत विभिन्न प्रेरणादायी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। 

प्रत्येक संत-महात्मा अपने श्रेष्ठ आचरण और जीवन मूल्यों के माध्यम से मिशन का सच्चा प्रचारक बन सकता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे आत्म-मंथन द्वारा अपने जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन लाकर प्रेम, भाईचारे, समानता और मानव सेवा के संदेश को समाज में फैलाएँ।

इससे पूर्व यहां के मुखी श्री एन0 के0 गुप्ता जी ने श्री कुरील जी का जोनल इंचार्ज, संयोजक और मुखियों का स्वागत व धन्यवाद किया । इस समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने सतगुरु की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD