Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

आज के बच्चों ने भविष्य में एक सुंदर समाज का निर्माण करना है : अमृतपाल सिंह

चंडीगढ़ जोन का ज़ोनल निरंकारी बाल समागम श्रद्धापूर्वक आयोजित

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 12:48 IST

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से  चंडीगढ़ जोन का ज़ोनल निरंकारी बाल समागम संत निरंकारी सत्संग भवन, फेस 6 मोहाली में श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ ज़ोन की 25 ब्रांचों के सैकड़ों बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

बच्चों ने स्पीच, कव्वाली, कविताओं, नाटिका, गीत आदि के माध्यम से निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विशेष रूप से गुजरात के सूरत से आए केंद्रीय प्रचारक श्री अमृतपाल सिंह जी  ने सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेश को संगत के समक्ष रखा। 

उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि बच्चे समाज का अमूल्य अंग हैं और इन्हीं बच्चों को भविष्य में एक सुंदर समाज का निर्माण करना है। उन्होंने आगे कहा कि परिवार में माता-पिता की भूमिका बच्चों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार ही आगे चलकर बच्चों के जीवन में मील का पत्थर सिद्ध होते हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हमें बच्चों को इनके बचपन में जहाँ अच्छी शिक्षा दिलवानी है वहीं इन्हें अच्छे संस्कारों और निर्मल विचारों के लिए संगत के साथ जोड़ना है।

श्री सिंह ने कहा कि हम सभी बड़े भाग्यशाली हैं कि हमारे बच्चे निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर नशों और बुरी आदतों से दूर रहते हुए एक सुंदर जीवन व्यतीत कर रहे हैं तथा अपने कर्मों के द्वारा समाज के लिए भी कल्याणकारी सिद्ध हो रहे हैं। समागम के दौरान जहाँ बच्चों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला, वहीं उनके माता-पिता में भी सत्गुरु के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। 

समस्त बच्चों एवं साध-संगत ने पूरे समागम का भरपूर आनंद प्राप्त किया। समागम के अंत में चंडीगढ़ के ज़ोनल इंचार्ज श्री ओ पी निरंकारी जी तथा ब्रांच मोहाली के इंचार्ज श्री गुलशन लूथरा जी ने श्री अमृतपाल सिंह जी का और सभी अतिथियों, प्रबंधकों, सेवादल, बच्चों एवं समस्त साध-संगत का हार्दिक स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD