Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार महज 1 रन से हार, भारत ने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज कुकरू हिल स्टेशन के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए की घोषणा, सीएम मोहन यादव ने रखा रोडमैप डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर एन. चंद्रबाबू नायडू और सुनील भारती मित्तल के बीच हुई चर्चा पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है दिल्ली सरकार : सीएम रेखा गुप्ता ऐसा नहीं कि गुजरात में गरीबी नहीं, पर इसका असली मतलब पूर्वांचल में समझ आया : अमित शाह भारत और सेशेल्स पुराने मित्र, हिंद महासागर हमारी साझी विरासत : पीएम नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं बार किया विदेशी संसद को संबोधित सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे से गदगद हुआ बड़ा भंगाल, लोगों ने सराहे प्रयास गांव फंबिया की पंचायत कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया रयात बाहरा यूनिवर्सिटी को एएए+ रेटिंग, राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई पहचान सतत एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास के लिए प्रभावी नियोजन आवश्यक : राजेश धर्माणी हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार सिर्फ हांक रही डींगे : जयराम ठाकुर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 : चंडीगढ़ में दो दिवसीय विशेष शिविरों को मतदाताओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद गुलाब चंद कटारिया ने राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया तथा सेक्टर-22 में मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया वरजीत वालिया की पहल, अपने ढाई महीने के बेटे को पोलियो बूंदें पिला कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की

 

बाल समागम में बच्चों ने प्रस्तुत किए संस्कार, शिक्षा एवं प्रभु भक्ति के प्रेरणादायी संदेश

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:49 IST

संत निरंकारी सत्संग भवन, सेक्टर-30, चंडीगढ़ में आज एक भव्य बाल समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बाल संतों ने भजन, गीत, नाटिका एवं अन्य प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्संग, शिक्षा, सेवा, सिमरन एवं उत्तम संस्कारों का प्रभावशाली संदेश दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं का मनमोह लिया तथा सभी ने उनकी प्रतिभा और आध्यात्मिक सोच की  सराहना की।

इस अवसर पर ज्ञान प्रचारक महात्मा श्री पवन कुमार जी मुखी एरिया 40 ने बच्चों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि आज बच्चों ने जिन उच्च जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक शिक्षाओं को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया है, वे केवल कार्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन, व्यवहार और कर्मों में भी उतरें। उन्होंने निरंकार प्रभु  से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी को ऐसा आशीर्वाद प्राप्त हो कि गुरु की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति एक आदर्श मानव एवं भक्तिमय जीवन जी सके।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समर्पण और उत्साह के साथ उन्होंने इस कार्यक्रम की प्रस्तुति की है, उसी प्रकार उन्हें निरंतर सत्संग से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्संग केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संस्कारों और अनुशासित जीवन शैली की आधारशिला भी है। 

उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से सत्संग में आने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि प्रतिदिन आना संभव न हो तो सप्ताह में निर्धारित सत्संगों तथा विशेष रूप से रविवार के सत्संग में अवश्य सहभागिता करें। श्री पवन कुमार जी ने कहा कि निरंकारी बच्चों की पहचान उनके उत्तम संस्कार, अनुशासन, माता-पिता एवं शिक्षकों के प्रति सम्मान तथा पढ़ाई के प्रति समर्पण से होनी चाहिए। 

उन्होंने प्रेरित किया कि विद्यालय में होने वाली पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में शिक्षकों की ओर से प्रत्येक बच्चे के लिए यह प्रशंसा सुनने को मिले कि ये बच्चे अनुशासित, आज्ञाकारी, परिश्रमी एवं उत्कृष्ट आचरण वाले हैं। यही सत्गुरु की शिक्षा का वास्तविक प्रचार है, जो बच्चों के चरित्र और व्यवहार के माध्यम से समाज तक पहुँचता है।

उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन के संघर्षपूर्ण विद्यार्थी जीवन का प्रेरक प्रसंग सुनाया और कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर परिश्रम, गुरुजनों का सम्मान और शिक्षा के प्रति लगन ही व्यक्ति को महान बनाती है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे सत्संग, सेवा, सिमरन, श्रेष्ठ शिक्षा और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर समाज एवं राष्ट्र के आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लें।

कार्यक्रम का समापन निरंकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस प्रार्थना के साथ हुआ कि सभी बच्चों का जीवन आध्यात्मिक मूल्यों, उत्कृष्ट शिक्षा, सेवा भावना एवं मानवीय गुणों से आलोकित हो तथा वे भविष्य में समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। इससे पूर्व यहां के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने इस अवसर पर उपस्थित श्री पवन कुमार जी, और श्री ओ.पी निरंकारी जोनल इंचार्ज व सभी श्रोताओं और बाल संगत के इन्चार्ज तथा सेवादल अधिकारियों का धन्यवाद किया ।

 

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD