Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'टॉक्सिक' की रिलीज टली, ग्लोबल स्तर पर बड़ी रिलीज की तैयारी में जुटे यश और मेकर्स

Yash, Toxic, Toxic Postponed, Toxic Release Date, Bangalore
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बैंगलोर , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 16:06 IST

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पहले यह फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे नई तारीख पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। फिल्म को केवीएन प्रोडक्शन्स और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। मेकर्स ने बुधवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है और नई रिलीज डेट का ऐलान जल्द किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह फैसला फिल्म को मिले शानदार अंतरराष्ट्रीय रिस्पॉन्स के बाद लिया गया है। हाल ही में फिल्म को सिनेमाकॉन में पेश किया गया था, जहां इसे ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। 

फिल्म को लेकर विदेशी बाजार में भी काफी दिलचस्पी दिखाई गई है। इसी वजह से मेकर्स अब फिल्म को और बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म के लीड स्टार यश ने भी इस फैसले को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनतीं, बल्कि वे कलाकारों को यह एहसास दिलाती हैं कि उन्हें सिनेमा से इतना प्यार क्यों है। 

'टॉक्सिक' मेरे लिए ऐसी ही खास फिल्म है। सिनेमाकॉन में फिल्म को मिला प्यार और सराहना देखकर मुझे बेहद खुशी हुई। यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों तक बड़े स्तर पर पहुंचनी चाहिए।'' यश ने कहा, ''फिल्म पूरी तरह तैयार है। इस समय हमारी टीम ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और इंटरनेशनल पार्टनरशिप को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। 

इसी कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।'' यश ने भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, ''आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया के सामने अपनी अलग पहचान बना रही है, और ऐसे समय में हर कलाकार और फिल्ममेकर की जिम्मेदारी है कि वह बेहतर स्तर का काम पेश करे। 

एक अभिनेता और निर्माता के तौर पर मैं चाहता हूं कि 'टॉक्सिक' दुनिया भर में उसी प्रभाव के साथ पहुंचे, जिसकी यह हकदार है।'' यश ने अपने फैंस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा, ''हर बदलाव और हर फैसले में फैंस ने हमारा साथ दिया है। 

कुछ कहानियों को सही तरीके से दुनिया के सामने लाने के लिए समय और धैर्य की जरूरत होती है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल साबित होगी।'' 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Yash , Toxic , Toxic Postponed , Toxic Release Date , Bangalore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD