Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: "यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है"

Yash, Ramayana, Sandalwood, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 11:43 IST

रामायण महाकाव्य पर आधारित कई फिल्में, धारावाहिक और नाट्य प्रस्तुतियां समय-समय पर बनती रही हैं। हर युग, हर पीढ़ी इस अमर कथा को अपने दृष्टिकोण, अपनी संवेदनाओं और अपनी तकनीकी क्षमताओं के साथ प्रस्तुत करती रही है। इसी कड़ी में नितेश तिवारी जल्द ही 'रामायण' लेकर आ रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) अहम किरदार में नजर आएंगे।

हाल ही में कन्नड़ सुपरस्टार यश ने सिनेमा कोन 2026 में फिल्म के बारे में बात की और रामायण की यूनिवर्सल अपील पर जोर दिया। यश ने कहा, "रामायण में एक ऐसा तत्व है, जो लंबे समय तक आपके साथ रहता है। यही कारण है कि यह कहानी इतने लंबे समय से कायम है। यह सीमाओं से परे जाकर, लगभग संस्कृतियों से ऊपर उठकर लोगों के दिलों में बसी है।

इसमें बहुत यूनिवर्सल बात है।" उन्होंने आगे कहा, "आज की आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर इसे देखना दर्शकों के लिए और भी अच्छा अनुभव होगा। दर्शक इसे सचमुच आत्मसात कर सकेंगे और ठीक वैसे ही आनंद ले सकेंगे, जैसा इस कहानी को देखने का असली मकसद है।" फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्सटर मिंड क्रिएशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करेंगे, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह फिल्म दो भागों में आएगी, जो रामायण की पौराणिक कहानी को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करेगी। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह दोनों संगीतकारों के बीच क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग है। इसके अलावा, हॉलीवुड के प्रमुख स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नॉटरी और गाइ नॉरिस ने फिल्म में भगवान और राक्षसों के बीच होने वाले युद्ध के लिए कोरियोग्राफी की है।

 

Tags: Yash , Ramayana , Sandalwood , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD