Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

'टॉक्सिक' का टीजर इंटरनेट पर छाया, इस दिन दिखेगा यश का जलवा

Yash, Sandalwood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Toxic, Toxic Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 16:57 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। शुक्रवार को फैंस का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने फिल्म का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। 

उन्होंने लिखा, "अब धमाल मचने वाला है।  फिल्म टॉक्सिक टीजर- हिंदी अब रिलीज हो चुका है। टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।" 1 मिनट 55 सेकंड का टीजर पूरी तरह से एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरा हुआ है। टीजर की शुरुआत यश के किरदार राया को यह बताते हुए होती है कि यह जंग अलग है। 

शुरुआत में लड़ाई के साथ कभी सर्कस का माहौल नजर आता है, तो कभी ईस्ट एशियन स्टाइल का बैकग्राउंड दिखता है। टीजर को देखकर फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार 'राया' के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, इसका सबसे बड़ा आकर्षण यश का जबरदस्त लुक और ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसका फैंस कई समय से इंतजार कर रहे थे। 

इस बार वे पूरी तरह नए अंदाज में नजर आए हैं। इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म में महिला पात्रों के किरदार रिवील कर दिए थे। इनमें कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डबिंग भी की जाएगी। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म में एक्शन, स्टाइल और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। वहीं, हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है।

 

Tags: Yash , Sandalwood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Toxic , Toxic Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD