Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: टल गई यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट

Yash, Sandalwood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Toxic
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 13:37 IST

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ग्लोबल रिलीज को टाल दिया गया है। मेकर्स ने बुधवार को आधिकारिक घोषणा की कि फिल्म अब 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज पहले 19 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी। हालांकि, केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंज क्रिएशंस ने अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर 'फार्स फिल्म्स' के परामर्श पर इसे वैश्विक स्तर पर स्थगित कर दिया है।

अब फिल्म को एक सोची-समझी रणनीति के तहत नई तारीख पर प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर्स केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने बताया कि मिडिल ईस्ट (खाड़ी क्षेत्र) में चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण यह फैसला लिया गया है। यह क्षेत्र फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण बाजार है, जहां बड़े पैमाने पर दर्शक मौजूद हैं।

प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह पर रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है, ताकि क्षेत्र में सिनेमाघरों की अनिश्चितता और रुकावटों से बचा जा सके। मेकर्स ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और दर्शकों के हित में यह मुश्किल, लेकिन समझदारी भरा कदम उठाया है। इस घोषणा से पहले मेकर्स 8 मार्च को बेंगलुरु में भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहे थे।

प्रमोशनल शेड्यूल भी फाइनल हो चुका था। फिल्म के म्यूजिक वीडियो और अन्य प्रमोशनल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, "'टॉक्सिक' एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया है। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, और हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन तैयार हैं।

हम 19 मार्च को दर्शकों से मिलने के लिए उत्सुक थे, लेकिन मिडिल ईस्ट की मौजूदा अनिश्चितता ने हमारे लक्ष्य को प्रभावित किया है। इसलिए हमने रिलीज को 4 जून 2026 तक शिफ्ट करने का फैसला किया है। हम दर्शकों की समझ और सपोर्ट की उम्मीद करते हैं।" गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा है, जिसे गीतु मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यश ने खुद स्क्रिप्ट लिखी है और लीड रोल में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगी।

 

Tags: Yash , Sandalwood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Toxic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD