Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

यश की 'टॉक्सिक' में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की एंट्री, जबरदस्त अंदाज में दिखेंगे एक्टर्स

Yash, Sandalwood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Toxic, Akshay Oberoi, Sudev Nair
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 13:30 IST

'केजीएफ' स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कास्ट अब और मजबूत हो गई है। मेकर्स ने अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के फिल्म में शामिल होने की घोषणा की है। अक्षय ओबेरॉय टोनी और सुदेव नायर करमाडी के रोल में नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार, दोनों एक्टर्स अपने जबरदस्त लुक और परफॉर्मेंस से फिल्म की डार्क, स्टाइलिश और हाई एक्शन वर्ल्ड को और भी रोमांचक बनाते दिखाई देंगे।

अक्षय ओबेरॉय का किरदार टोनी 1950 के दशक की याद दिलाता है। लंबी मूंछें, विंटेज कपड़े और पुराने जमाने की अकड़ के साथ वह एक ऐसे शख्स के रूप में सामने आएंगे, जो हिंसा में विश्वास करता है। शांत स्वभाव के पीछे छिपी खतरनाक ताकत अक्षय के लुक में साफ झलक रही है। वहीं, सुदेव नायर का किरदार करमाडी एक मजबूत, जमीन से जुड़ा और रहस्यमयी है।

वह फ्लैट कैप, सीधी मूंछें, स्थिर नजरें और हाथ में बंदूक लेकर रहता है, सुदेव का लुक शांत लेकिन दमदार है। निर्देशक गीतू मोहनदास ने दोनों एक्टर्स की तारीफ करते हुए बताया। उन्होंने कहा, “करमाडी के लिए सुदेव सही चुनाव थे। उनका टैलेंट गहरा है, लेकिन वह कम शब्दों में ही सब कुछ कह देते हैं। सेट पर उन्होंने शांत तरीके से लीड किया और पूरी टीम को सपोर्ट दिया। 

वह सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं, जो फिल्म को आगे ले जाने में मदद करते हैं।” अक्षय ओबेरॉय के बारे में गीतू ने कहा, “अक्षय के साथ काम करना बहुत खास रहा। उनकी सबसे बड़ी खूबी है उनकी जिज्ञासा। वह स्क्रिप्ट को गहराई से समझते हैं और सवाल पूछकर किरदार को और मजबूत बनाते हैं। 

वह हर सीन में सच्चाई ढूंढते हैं और मुश्किल पलों में भी उत्सुकता से काम करते हैं।  उनका परफॉर्मेंस कमाल का रहा।” मेकर्स ने फिल्म के टीजर को हाल ही में रिलीज किया। टीजर में यश को क्लीन-शेव लुक में दिखाया गया है। फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। 

फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'टॉक्सिक’ को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। वहीं, हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन रिलीज होगा। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।

 

Tags: Yash , Sandalwood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Toxic , Akshay Oberoi , Sudev Nair

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD