Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र आशिका जैन ने एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक दोआबा, माझा और मालवा के 12 जिलों को प्रधानमंत्री मोदी की ₹5,470 करोड़ की विकास सौगात : केवल सिंह ढिल्लों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सुखवीर सिंह 1 सितंबर से सभी सरकारी विभागों में बंगाली भाषा अनिवार्य : सुवेंदु अधिकारी संसद सत्र में गरमाई सियासत, विपक्ष पर बीजेपी का हमला पंजाब सरकार ने मुफ़्त तीर्थयात्रा योजना का विस्तार करते हुए तीन नए तीर्थयात्रा रूट जोड़े : अरविंद केजरीवाल

 

विशाल मिश्रा ने 'तबाही' की सफलता का श्रेय यश को दिया

बोले- गाने की शुरुआत का आइडिया उन्हीं का था

Kiara Advani, Yash, Sandalwood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 09:58 IST

निर्देशक गीतू मोहनदास की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के पहले गाने 'तबाही' को मिल रहे जबरदस्त प्यार के बीच गायक और संगीतकार विशाल मिश्रा ने इसकी सफलता का श्रेय फिल्म के अभिनेता रॉकिंग स्टार यश को दिया है। उन्होंने कहा कि इस गाने की कल्पना और शुरुआत का सबसे बड़ा श्रेय यश को जाता है।

विशाल मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "'तबाही' को जो प्यार मिल रहा है, वह अविश्वसनीय है। इसका पूरा श्रेय मेरे बड़े भाई यश को जाता है। वह सिर्फ एक शानदार इंसान ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सहयोगी भी हैं। गाना बनने से पहले ही उन्होंने 'तबाही' शब्द सोचा था और मेरी रचनात्मकता का हर हिस्सा हम दोनों का है।"

उन्होंने यश को "सर्वश्रेष्ठ" बताते हुए लिखा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें यश जैसा बड़ा भाई मिला।विशाल ने आगे कहा, "यश की वजह से ही मेरी मुलाकात जादूगर जैसी प्रतिभाशाली निर्देशक गीतू मोहनदास से हुई, जिन्होंने पूरे प्रोजेक्ट को ऊर्जा दी। 'टॉक्सिक' की पूरी टीम के लिए मैं आभारी हूं। हर-हर महादेव।" 

विशाल की इस पोस्ट से प्रशंसकों को यह जानने का मौका मिला कि 'तबाही' गाने के निर्माण में यश की भूमिका केवल मुख्य अभिनेता तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने इसकी रचनात्मक प्रक्रिया में भी अहम योगदान दिया।गौरतलब है कि निर्देशक गीतू मोहनदास की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' पिछले सप्ताह रिलीज किया गया था।

रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया और लगातार म्यूजिक प्लेलिस्ट में छाया हुआ है। गाने के शानदार विजुअल्स और यश तथा कियारा आडवाणी की दमदार केमिस्ट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।फिल्म का लेखन, निर्माण और मुख्य भूमिका यश ने मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया है, जबकि केवीएन प्रोडक्शंस इसके सह-निर्माता हैं।

इस बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kiara Advani , Yash , Sandalwood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD