Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जालंधर के सरकारी स्कूलों में पढ़ते 25 विद्यार्थी जाएंगे 'इसरो'

डिप्टी कमिश्नर ने विद्यार्थियों के साथ की मुलाकात, मौके का पूरा लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

Himanshu Aggarwal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 10:56 IST

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ते 25 मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का मौका मिला है। 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ते इन विद्यार्थियों में 15 लड़कियां और 10 लड़के शामिल है। 

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में इन विद्यार्थियों के साथ मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह इस यात्रा से अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करें, क्योंकि यह मौका उनकी जिंदगी बदलकर रख सकता है। 

उन्होंने कहा कि यह यात्रा न सिर्फ उनकी पढ़ाई के लिए लाभदायक होगी, बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा भी दे सकती है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा सुविधाएं मुहैया करवाने की वचनबद्धता दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मददगार साबित होंगे। 

उन्होंने कहा कि इसरो जैसी संस्थाओं के दौरे से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों के चयन के लिए जिला प्रशासन और इसरो के संयुक्त प्रयासों से पहले ब्लॉक स्तर पर क्विज़ मुकाबले करवाए गए थे, जिनमें जीतने वाले विद्यार्थियों के जिला स्तर पर मुकाबले करवाए गए। 

जिला स्तर पर विजेता रहे 25 विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और प्रतिभा के कारण इसरो जाने का मौका मिल रहा है। विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस यात्रा के दौरान अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करेंगे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD