Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बाढ़ से बचाव कार्य निर्धारित समय में पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. बलबीर सिंह

वड्डी नदी की सफाई और बांध मजबूत करने के कार्य में देरी का स्वास्थ्य मंत्री ने लिया गंभीर नोटिस

Dr Balbir Singh, AAP Punjab, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 13:21 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने वड्डी नदी की सफाई और बांध मजबूत करने के कार्य में हो रही देरी का गंभीर नोटिस लिया है। आज यहां जिला प्रशासनिक परिसर में डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के साथ ड्रेनेज, पीडीए, वन विभाग और नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाढ़ से बचाव के कार्य निर्धारित समय में पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने वड्डी नदी की सफाई के कार्य में ड्रेनेज, पीडीए और वन विभाग के बीच आपसी तालमेल की कमी का नोटिस लेते हुए निर्देश दिए कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही के कारण इस बार पटियाला में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नदी के बांधों को मजबूत किया जाए तथा बांधों पर वृक्षारोपण भी किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही देरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीवरेज बोर्ड से तुरंत एन.ओ.सी. प्राप्त कर सड़कों के निर्माण का कार्य बारिश से पहले-पहले पूरा किया जाए। 

उन्होंने सीवरेज बोर्ड द्वारा दौलतपुर में लगाए जा रहे 15 एम.एल.डी. क्षमता वाले एस.टी.पी. का भी जायजा लिया और इसे भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने लोगों के प्रति जवाबदेह है। 

इसके लिए कोई भी अधिकारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही न करे और संबंधित विभागों के साथ आपसी तालमेल बनाकर विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभाए। इस दौरान पीडीए के एसीए परमदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP Punjab , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD