Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जिला प्रशासन पटियाला की अनूठी पहल

विद्यार्थियों को सरकारी दफ्तरों से रूबरू करवाने के लिए ‘चेतना’ और ‘पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप प्रोग्राम’ होंगे शुरू

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 18:51 IST

पटियाला जिले में विद्यार्थियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने एक अनूठी पहल करते हुए ‘चेतना’ और ‘पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप प्रोग्राम’ शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने इन कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों से अपने विद्यार्थियों को इन कार्यक्रमों से जोड़ने हेतु प्रेरित करने की अपील की।

आज यहां जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि ‘चेतना’ कार्यक्रम के तहत जिले के स्कूलों के विद्यार्थियों को समूहों के रूप में जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालयों से परिचित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सरकारी कार्यालयों एवं सेवा केंद्रों से प्रशासनिक सेवाएं सरल तरीके से प्राप्त करने के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाना है। 

इसके अलावा तहसील, आर.टी.ओ. कार्यालयों तथा पुलिस थानों आदि के भी संपर्क दौरे करवाए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि ‘पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप प्रोग्राम’ के तहत स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी जिला प्रशासन के साथ जुड़कर 3 माह की इंटर्नशिप करेंगे। 

इसके अंतर्गत वे अपनी पसंद के किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ उसे अधिक सुचारू एवं जनहितैषी बनाने तथा कार्यक्षमता में सुधार हेतु अपने सुझाव भी दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को जिला मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षरों सहित प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे तथा वे स्वयं भी इन विद्यार्थियों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आगे बताया कि वर्तमान समय में नवजात बच्चों एवं प्रसव उपरांत माताओं की देखभाल के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की काफी मांग है। इसके लिए जिले में महिला उम्मीदवारों को जापा मेड का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के जी.एम. को निर्देश दिए कि पटियाला सहित आसपास के जिलों के उद्योगों की मांग के अनुसार जिले की आई.टी.आई. एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षुओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने स्कूलों एवं कॉलेजों में पढ़ रही लड़कियों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने पर भी जोर दिया तथा इसके लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के नशा मुक्ति केंद्रों में उपचाराधीन व्यक्तियों को कौशलयुक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाने पर बल देते हुए कहा कि नशा छोड़ने की राह पर चल रहे व्यक्तियों का निरंतर फॉलोअप लिया जाए। 

उन्होंने जिले के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों एवं कॉलेजों के मैदानों में विद्यार्थियों को सेना, बी.एस.एफ. तथा पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक मानकों के प्रति जागरूक करने हेतु फ्लेक्स बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। डी.बी.ई.ई. द्वारा चलाए जा रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के कोचिंग सेंटर का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस कोचिंग सेंटर की कक्षाओं को नियमित बनाकर दीर्घकालिक बेहतर परिणाम प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया जाए। 

उन्होंने ब्यूरो की अन्य गतिविधियों एवं परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की सेवाओं का लाभ जिले के प्रत्येक युवा विद्यार्थी तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर मेजर हरप्रीत सिंह मानशाहिया, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. प्रितपाल सिंह सिद्धू सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रिंसिपल एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD