Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा राजनीतिक पार्टियों से एस.आई.आर. संबंधी अपने बी.एल.ए. नियुक्त करने की अपील

डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक कर एस.आई.आर. संबंधी दी जानकारी

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:33 IST

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की करवाई जाने वाली स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी आज पटियाला के जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले की सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एस.आई.आर. संबंधी अपने बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) नियुक्त करने की अपील की। डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग का उद्देश्य प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना और अयोग्य व्यक्तियों को सूची से बाहर करना है। 

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि दोहरी वोट रखना भारतीय संविधान के अनुसार अपराध है, जिसके लिए एक वर्ष तक की कैद की सजा का प्रावधान है। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से इस उद्देश्य में सहयोग देने की अपील की। इस बैठक के बाद एस.आई.आर. संबंधी पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के तहत पंजाब राज्य में 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ. घर-घर जाकर वोटरों के फार्म भरवाएंगे। 

इस कार्य के लिए जिले में 1786 बी.एल.ओ., 185 सुपरवाइजर, 8 ई.आर.ओ. और 16 ए.ई.आर.ओ. सहित पूरा चुनाव अमला लगाया गया है। उन्होंने बताया कि एस.आई.आर. संबंधी बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण देने तथा अन्य तैयारियों का कार्य 15 जून 2026 से 24 जून 2026 तक किया जाएगा।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2003 में भी पंजाब में एस.आई.आर. हुई थी। उसी एस.आई.आर. को आधार मानकर वर्तमान एस.आई.आर. की जा रही है और इसी आधार पर पटियाला में 82.82 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है। जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि वे एस.आई.आर. संबंधी बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) की नियुक्तियां जल्द से जल्द करें ताकि इन बी.एल.ए. को बी.एल.ओ. के साथ समय रहते प्रशिक्षण दिया जा सके। 

उन्होंने कहा कि बी.एल.ए. की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और एस.आई.आर. के प्रत्येक चरण में बी.एल.ओ. द्वारा बी.एल.ए. के साथ जानकारी साझा की जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से बी.एल.ए.-1 की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने को कहा। 

उन्होंने बताया कि आज की तारीख तक केवल आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी द्वारा ही जिला स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय राजनीतिक पार्टियों के साथ लगातार संपर्क में रहेगा। 

इस अवसर पर उन्होंने वोट संबंधी अधिकारियों के बारे में भी राजनीतिक पार्टियों को जानकारी दी। बैठक के दौरान राजनीतिक पार्टियों द्वारा एस.आई.आर. संबंधी कुछ शंकाएं व्यक्त की गईं, जिन्हें डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने दूर करते हुए भरोसा दिलाया कि एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ही पूरी की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि वोटरों और राजनीतिक पार्टियों की सुविधा के लिए एस.आई.आर. के दौरान 1950 टोल-फ्री नंबर लगातार कार्य करेगा तथा जिला स्तर पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जा रहा है, जो लोगों की सहायता करेगा। बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, हिंदुस्तान शक्ति सेना और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि तथा चुनाव तहसीलदार विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सभी योग्य वोटरों से अपील की कि वे बी.एल.ओ. को आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन वोटरों की मैपिंग वर्ष 2003 की वोटर सूची के साथ नहीं हो पाई है, उन्हें भारतीय चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जिन दस्तावेजों में किसी भी केंद्रीय/राज्य सरकार/पीएसयू के नियमित कर्मचारी/पेंशनर को जारी कोई पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश, भारत में सरकारी/स्थानीय अधिकारियों/बैंकों/डाकघर/एलआईसी/पीएसयू द्वारा जारी कोई पहचान पत्र/प्रमाण पत्र/दस्तावेज, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्डों/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन/शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सक्षम राज्य अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, ओबीसी, एस.सी., एस.टी. अथवा सक्षम राज्य अधिकारी द्वारा जारी कोई जाति प्रमाण पत्र, नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (जहां भी उपलब्ध हो), परिवार रजिस्टर तथा राज्य/स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयार एवं सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र शामिल हैं।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD