Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नहरी जल आधारित सरफेस वाटर प्रोजेक्ट का कार्य 30 सितंबर तक पूरा किया जाए : डॉ. हिमांशु अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने 24x7 सरफेस वाटर प्लांट अबलोवाल की प्रगति की समीक्षा की

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 16:20 IST

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज अबलोवाल में नहरी जल आधारित 405 करोड़ रुपये की सरफेस वाटर जल शोधन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे 30 सितंबर तक हर दृष्टि से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। अबलोवाल में चल रहे कार्य का निरीक्षण करते समय जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विकास धवन तथा लार्सन एंड टुब्रो कंपनी के परियोजना प्रबंधक ताबिश हाशमी ने उन्हें परियोजना की प्रगति संबंधी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का निरीक्षण किया और उनकी तत्काल मरम्मत करने के सख्त निर्देश दिए। डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पटियाला शहर की भावी जीवनरेखा मानी जाने वाली इस नहरी जल आधारित जलापूर्ति योजना के तहत जल शोधन संयंत्र को शीघ्र शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने इस अवसर पर संपूर्ण परियोजना सहित भूमिगत जल भंडारण, फिल्टर, मोटरों, पानी की टंकियों तथा जलापूर्ति लाइनों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कंपनी को कार्य की गुणवत्ता का ऑडिट करवाने के भी निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने थापर यूनिवर्सिटी के निकट 1200 एम.एम. व्यास की जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के कार्य, त्रिपड़ी क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य तथा 22 नंबर फ्लाईओवर की सर्विस लेन में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की भी समीक्षा की।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड तथा एल एंड टी को आपसी समन्वय के साथ दिन-रात कार्य करके सभी काम निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि टूटी हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य 25 जून से पहले हर हाल में पूरा किया जाए ताकि बरसात के मौसम में स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अमृत योजना के तहत पंजाब सरकार के हिस्से वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत 236 मिलियन लीटर पानी के भंडारण हेतु भूमिगत जलाशय, 115 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला जल शोधन संयंत्र, 17.25 मिलियन लीटर स्वच्छ जल भंडारण क्षमता, शहर में 300 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाने तथा 12 ओवरहेड टंकियों एवं 16 भूमिगत टंकियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पियूष अग्रवाल, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता कुलजिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD