Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा पटियाला को एलपीजी-मुक्त ज़ोन बनाने के लिए पीएनजी पाइपलाइन का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने पटियाला में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार की समीक्षा की

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 19 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 14:55 IST

पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागों को टोरेंट गैस पाइपलाइन बिछाने से संबंधित बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने पटियाला निवासियों से एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने के लिए पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील भी की। डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने टोरेंट गैस कंपनी के अधिकारियों को चल रहे कार्य को और तेज करने के निर्देश दिए ताकि पूरे शहर को जल्द से-जल्द एलपीजी-मुक्त ज़ोन घोषित किया जा सके। 

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पटियाला में लगभग 30,000 घरों तक पीएनजी नेटवर्क बिछाया जा चुका है। इनमें से 21,000 घरों ने कनेक्शन बुक करवाए हैं, जबकि 15,000 घर पहले ही इस पाइपलाइन से जुड़ चुके हैं और लगभग 12,500 घर वर्तमान में खाना पकाने के लिए पीएनजी सप्लाई प्राप्त कर रहे हैं।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि शहर में अब तक लगभग 400 किलोमीटर पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया जा चुका है तथा 100 से अधिक व्यावसायिक कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। टोरेंट गैस ने नाभा शहर में भी पीएनजी नेटवर्क का कार्य शुरू कर दिया है। बैठक के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुछ मुद्दों को भी उठाया। इस पर गंभीरता दिखाते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागों को आपसी तालमेल और सामूहिक प्रयासों के साथ इन मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आगे निर्देश दिए कि पीएसपीसीएल, पीडीए, नगर निगम, एल एंड टी तथा सीवरेज बोर्ड सहित अन्य विभाग और एजेंसियां आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए बिना उचित पूर्व अध्ययन और आपसी समन्वय के कहीं भी खुदाई का कार्य न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसुविधा में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित विभाग या एजेंसी की जवाबदेही तय की जाएगी और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में डीएफएससी डॉ. रविंदर कौर, एएफएसओ मीनू लटावा, टोरेंट गैस के प्रतिनिधि प्रशांत, अमनदीप रटौल और जगदीप सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग पीयूष अग्रवाल, एक्सईएन बिजली निगम जतिंदर कंडा, डीएफओ सतिंदर सिंह, एक्सईएन सीवरेज बोर्ड विकास धवन सहित एनएचएआई, ड्रेनेज विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, पीडीए तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD