Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब बजट 2026-27ः ग्रामीण विकास और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री द्वारा ग्रामीण विकास और पर्यटन योजनाओं को और मजबूत करने के लिए बजट बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 16:02 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा पर्यटन मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का मन से धन्यवाद किया कि उन्होंने राज्य के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में और तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण ग्रामीण कल्याण योजनाओं के लिए उचित बजट प्रावधान किए हैं। मंत्री ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के लिए बजट में वृद्धि करने के लिए भी उनका धन्यवाद किया क्योंकि पंजाब सरकार धार्मिक समागमों को गहरी श्रद्धा के साथ मनाने के साथ-साथ पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील है।

ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए सौंद ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ग्रामीण जन-जीवन को मजबूत करने, गांवों में स्थायी पूंजियां (असेट्स) बनाने और राज्य में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू करने के लिए प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये के बजट का भी स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों को मजदूरी सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और गांवों में टिकाऊ असेट्स के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सौंद ने कहा कि वर्तमान वर्ष के दौरान इस योजना के तहत लगभग 1100 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण मजदूरों के लिए लगभग 223 लाख दिहाड़ियों का रोजगार दिया गया। 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए उचित बजट प्रबंधनों से कार्यों की निरंतरता, मजदूरी का समय पर भुगतान और ग्रामीण आबादी को निरंतर मजदूरी सहायता सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण आवास के लिए आवंटन का भी स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस योजना को लागू करने में काफी तेजी लाई है और वर्तमान वर्ष के दौरान लगभग 76000 परिवारों को आवास सहायता दी गई है, जिसमें लगभग 30000 बाढ़ प्रभावित परिवार भी शामिल हैं। सौंद ने आगे कहा कि सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाख और घरों का प्रस्ताव है, जिसके लिए 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। 

इस प्रयास के तहत पंजाब के हजारों ग्रामीण परिवारों को मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के क्षेत्र में किए गए घोषणाओं का स्वागत करते हुए सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस को राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाने का फैसला किया है। 

शुरुआती उत्सव श्री गुरु रविदास जी यादगारी कॉम्प्लेक्स में होंगे, जो गुरु रविदास जी के तप स्थान के रूप में जाना जाता है, और इसके अलावा समानता, सद्भावना, श्रद्धा पर आधारित उनकी शिक्षाओं के सम्मान में पूरे साल राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इन यादगारी समागमों के लिए 100 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं।

मंत्री ने पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के प्रयास की भी प्रशंसा की जिसका उद्देश्य पंजाब के लोगों, खासकर बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की धार्मिक भावनाओं को पूरा करना है। इस योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब समेत प्रमुख धार्मिक स्थानों के लिए मुफ्त और पूर्ण सहायता प्राप्त तीर्थ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 7.15 लाख नागरिकों के लिए तीर्थ यात्राओं की सुविधा हेतु 312 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पुनः धन्यवाद करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि ये बजट प्रावधान स्पष्ट रूप से पंजाब सरकार की सर्वांगीण विकास, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता की गवाही भरते हैं और साथ ही पंजाब की आध्यात्मिक एवं शानदार सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देते हैं।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD