Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab, Sanjay Gupta, Punjab State Electricity Regulatory Commission, PSERC, Mohali
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 10:18 IST

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने आज पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष (चेयरपर्सन) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने विकास भवन, मोहाली में श्री संजय गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री गुप्ता 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव तथा अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने पर श्री गुप्ता को बधाई देते हुए बिजली मंत्री स सौंद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव तथा शासन-प्रशासन की गहरी समझ पंजाब के बिजली क्षेत्र के नियामक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में पारदर्शी, उपभोक्ता-अनुकूल तथा प्रभावी विद्युत विनियमन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन उद्देश्यों की प्राप्ति में आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन संजय गुप्ता ने उन पर विश्वास जताने के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि आयोग बिजली अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आयोग उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिजली क्षेत्र के समग्र विकास को भी प्रोत्साहित करेगा।

श्री गुप्ता ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे कि बिजली कटौती को यथासंभव न्यूनतम किया जाए तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लॉस पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान के माध्यम से अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर पी एस पी सी एल के सी एम डी डॉ. बसंत गर्ग, पीएसईआरसी के सदस्य रविंदर सिंह सैणी एवं रवि कुमार, वितरण निदेशक इंद्रपाल सिंह सहित बिजली विभाग, पीएसईआरसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, नवनियुक्त चेयरमैन के परिवारजन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab , Sanjay Gupta , Punjab State Electricity Regulatory Commission , PSERC , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD