Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत

मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 10:08 IST

मानसून से पहले सीवरेज ओवरफ्लो और शहरों में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज राज्य के अब तक के सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले राज्य के सभी शहरों और कस्बों में 2,200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों तथा 1,400 हॉटस्पॉटों की सफाई की जाएगी।

स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस अभियान के तहत मोहल्लों में 800 किलोमीटर मुख्य ट्रंक लाइनों और 1,400 किलोमीटर शाखा (ब्रांच) लाइनों को कवर किया जाएगा। विभाग द्वारा 1,400 ऐसे पुराने हॉटस्पॉटों की पहचान की गई है, जहां हर वर्ष मानसून के दौरान सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या सामने आती रही थी।

स बैंस ने कहा, “हर साल बारिश के दौरान प्रत्येक शहर और मोहल्ले में कुछ ऐसे स्थान होते हैं, जहां सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है। इस बार मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप हमें लक्ष्य दिया गया है कि पंजाब के किसी भी शहर या कस्बे में कहीं भी सीवरेज ओवरफ्लो नहीं होना चाहिए।” 

शहरवार विवरण साझा करते हुए स बैंस ने बताया कि इस अभियान के तहत जालंधर में 108 किलोमीटर सीवर लाइनें और 47 हॉटस्पॉट, पटियाला में 93 किलोमीटर सीवर लाइनें, लुधियाना में 40 किलोमीटर सीवर लाइनें और 42 हॉटस्पॉट, बठिंडा में 55 किलोमीटर सीवर लाइनें और 39 हॉटस्पॉट, मोहाली में 36 किलोमीटर सीवर लाइनें, जीरकपुर में 14 किलोमीटर सीवर लाइनें और 15 हॉटस्पॉट, खरड़ में 11 किलोमीटर सीवर लाइनें और 11 हॉटस्पॉट, धूरी में 7 किलोमीटर सीवर लाइनें और 3 हॉटस्पॉट, कोटकपूरा में 21 किलोमीटर सीवर लाइनें तथा नंगल में 7 किलोमीटर सीवर लाइनों की सफाई की जाएगी, जहां पहली बार इस प्रकार की व्यापक सफाई की जा रही है।

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग और सीवरेज बोर्ड के जूनियर इंजीनियरों (जे.ई.) तथा अन्य कर्मचारियों को इस अभियान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा, “हमने सुपर-सक्शन मशीनों और उच्च क्षमता वाले जेटिंग उपकरणों की तैनाती की है। वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग नियंत्रण कक्ष और डिजिटल डैशबोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि डैशबोर्ड के माध्यम से प्रतिदिन प्रगति की निगरानी की जाएगी तथा इस कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जे.ई. से लेकर एस.ई. स्तर तक जवाबदेही तय की गई है। यह अभियान मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। एक चौंकाने वाला उदाहरण साझा करते हुए स बैंस ने कहा, “जब हमारी टीम ने लुधियाना के भट्टियां क्षेत्र में सीवरेज की सफाई की तो पता चला कि समीप बने एक मकान के निर्माण के दौरान सीवर लाइन को कंक्रीट से भर दिया गया था।

यह लाइन पिछले छह वर्षों से बंद पड़ी थी, जिसके कारण पूरे क्षेत्र को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसी लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” स्थानीय निकाय मंत्री स बैंस ने कहा कि वह स्वयं फील्ड में रहकर इस अभियान की निगरानी करेंगे और सभी अधिकारियों को भी फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “हम अपने सभी विधायकों और नगर परिषद/नगर निगम के पार्षदों को भी इस अभियान से जोड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि इस बार मानसून सीजन के दौरान जलभराव, सीवरेज ओवरफ्लो तथा पानी के ठहराव से फैलने वाली डेंगू जैसी समस्याओं को पूरी तरह समाप्त किया जाए।”

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD