Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल

कैबिनेट मंत्री ने संत अवतार सिंह जी की याद में आयोजित खेल मेले में की शिरकत

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Sant Balbir Singh Seechewal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 18:40 IST

पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खिलाड़ियों को उचित मान-सम्मान दे रही है। वह गांव सीचेवाल में संत अवतार सिंह जी की याद में आयोजित खेल मेले में पहुंचे थे। 

इस मौके पर प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उन्हें बड़े स्तर पर सम्मान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा चंडीगढ़ में राज्य के 87 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर 1070 मेडल विजेता खिलाड़ियों को 27.70 करोड़ रुपये की राशि दी गई और 12,000 खिलाड़ियों को खेल सामग्री के लिए 15 करोड़ रुपये वितरित किए गए। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'खेड़ां वतन पंजाब दियां' के अलावा युवाओं को नशों से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए पूरे सूबे में 3000 से अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं वाले खेल मैदानों विकास किए जा रहे है। श्री गोयल ने राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल द्वारा युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए ऐसे खेल मेले बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि संत सीचेवाल पौधों की नर्सरी के साथ-साथ खिलाड़ियों की नर्सरी भी तैयार कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें खेल क्षेत्र में पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बढ़-चढ़कर खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि स्वस्थ युवाअवस्था के लिए बचपन से ही बच्चों के अंदर खेल की रुचि पैदा करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में खेल की रुचि भी विकसित की जाए। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गिदड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे जमा गाद निकालने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले मानसून से पहले पानी की निकासी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को पुल के नीचे मिट्टी निकालने के लिए टिप्परों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, जिससे काम और तेजी से हो सके। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मंडाला छन्ना और गिदड़पिंडी में मजबूतीकरण के कामों पर 16 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। संत सीचेवाल ने कहा कि सतलुज दरिया के जालंधर वाले किनारे गांव मंडाला छन्ना के पास पत्थर लगाकर बांध को मजबूत किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पुल के नीचे से मिट्टी निकालना बहुत जरूरी है, जिस पर जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियों को मिट्टी निकासी की गति तेज करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि पुल के नीचे पानी की निकासी के लिए रास्ता साफ हो सके।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Sant Balbir Singh Seechewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD