Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट - खेल और अनुशासन का प्रेरणादायक आयोजन

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/पंचकूला , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 12:03 IST

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मागदर्शन में आध्यात्मिक चेतना, मानवीय मूल्यों और खेल भावना के दिव्य समन्वय को साकार करते हुए 26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ आज संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) की पावन धरा पर अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है, बल्कि मानवता, एकता और सामूहिक प्रगति के संदेश को भी उजागर करता है।

26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 24 श्रेष्ठ टीमें सहभागिता कर रही हैं। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिशा, कोलकाता, गुजरात, दिल्ली एवं दिल्ली एन.सी.आर. से आए युवा खिलाड़ी, खेल के माध्यम से अनुशासन, संयम और भातृभाव का सजीव परिचय प्रस्तुत कर रहे हैं। 

मैदान पर उनका समर्पण, मर्यादित आचरण और सेवा भाव इस आयोजन को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रेरणा का उत्सव बना रहा है। इस विशाल आयोजन का संचालन संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। 

कार्यक्रम की जानकारी सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है तथा सहभागिता के लिए उल्लेखनीय संख्या में पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को निखारता है, बल्कि आत्मसंयम, एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी दृढ़ करता है।

इस टूर्नामेंट की आधारशिला बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में रखी गई थी। बाबा गुरबचन सिंह जी का सदैव यह विश्वास रहा कि खेलों के माध्यम से युवा शक्ति को संयम, अनुशासन और सेवा के मार्ग पर अग्रसर किया जा सकता है। इस भव्य आयोजन में संत निरंकारी मंडल की प्रधान श्रीमती राजकुमारी जी तथा केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। 

इनके अतिरिक्त मंडल के अन्य पदाधिकारीगणों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा और भी बढ़ा दी। इस अवसर पर खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए श्रीमती राजकुमारी जी ने कहा कि 26वां टूर्नामेंट 2000 में लुधियाना से प्रारंभ हुआ और 2021 के बाद भी उसी उद्देश्य से निरंतर चल रहा है। 

बाबा गुरबचन सिंह जी के अनुसार “शरीर स्वस्थ होगा तभी भक्ति हो सकती है”, क्योंकि मानव तन परमात्मा की प्राप्ति का माध्यम है। खेल हमें सिखाते हैं कि परिस्थिति कैसी भी हो, मनोस्थिति संतुलित रहे और जीत-हार से ऊपर उठकर प्रेम, नम्रता व भाईचारे की भावना बनी रहे। स्वस्थ शरीर से ही हम सेवा में योगदान दे सकते हैं और भक्ति में आनंद प्राप्त करते हैं। 

खेलों से सहनशीलता, मर्यादा व अनुशासन के गुण विकसित होते हैं। “थकना नहीं, अकना नहीं, झुकना नहीं” की भावना के साथ निरंकार से अरदास है कि सभी स्वस्थ रहें, खेल भावना से आगे बढ़ें और प्रेम व खुशियों के साथ जीवन जिएं। टूर्नामेंट के सुचारू और सफल संचालन के लिए व्यापक प्रबंध भी किए गए। 

प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा हेतु आवास, चिकित्सा सेवाएं, जलपान, आपातकालीन सहायता, सुरक्षा एवं पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यह आयोजन सुगम, स्मरणीय और व्यवस्थित बन सके। यह आयोजन मात्र खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए आत्मिक जागृति और जीवन मूल्यों के संवर्धन का अद्वितीय अवसर है। 

प्रत्येक संध्या आयोजित सत्संग कार्यक्रम उन्हें मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और चेतना के उत्थान की दिशा में प्रेरित करेगा, जिससे वे खेल के साथ-साथ जीवन के वास्तविक उद्देश्यों को भी आत्मसात कर सकें। निःसंदेह, सतगुरु के दिव्य निर्देशन में आयोजित बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट खेल भावना के साथ साथ मानव एकता के आदर्शों को सुदृढ़ करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करता है।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD