Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जाखड़ रोज़ाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय अमेरिका के साथ हुए समझौते सार्वजनिक करें: बलतेज पन्नू

तीन कृषि कानूनों की तरह, अमरीका समझौते पर भी यू-टर्न न लें जाखड़ साहब: पन्नू

Baltej Pannu, Baltej Singh Pannu, Nasha Mukti Morcha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 12:19 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि अगर अमेरिका के साथ हुआ समझौता सच में किसानों के हित में है, तो रोज़ाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय, आप भाजपा हाईकमान से उस समझौता की पूरी डिटेल्स और कॉपीज़ सार्वजनिक करने के लिए क्यों नहीं कहते?

पन्नू ने कहा कि जाखड़ साहब लगभग रोज़ाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेरिका के साथ हुए समझौते को भारत और खासकर किसानों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं, लेकिन अभी तक उस समझौता की कोई आधिकारित कॉपी या डिटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई। पन्नू ने सवाल उठाया कि अगर जाखड़ के पास इस समझौता की पूरी जानकारी और कॉपी मौजूद हैं, तो वह भाजपा हाईकमान से इस समझौते को सार्वजनिक करने के लिए क्यों नहीं कहते? 

उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इस समझौते पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या किसी और मंत्री ने साइन किए थे? लोगों को इसके बारे में जानने का पूरा हक है। आप नेता ने कहा कि इस समझौते के बारे में अब तक जो भी जानकारी सामने आ रही है, वह सिर्फ अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के जरिए मिल रही है और ट्रंप के ट्वीट खुद कहते हैं कि इस समझौते में किसानी शामिल है। 

ऐसे में जब भारत सरकार की तरफ से कोई आघिकारित डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है, तो जाखड़ साहब किस जानकारी के आधार पर किसानों को भरोसा दे रहे हैं? पन्नू ने जाखड़ को तीन खेती कानूनों का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि जब केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लाई थी, तो उस समय भाजपा के सहयोगी रहे बादल परिवार ने कहा था कि इन कृषि कानूनों जैसा कोई कानून नहीं है। 

लेकिन जब उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने यू-टर्न ले लिया। आप नेता ने जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि अब आप भी यू-टर्न मत ले लेना। अगर आपके पास इस समझौता के बारे में पूरी जानकारी है तो उसे सार्वजनिक करो ताकि लोगों को असलियत पता चल सके।

 

Tags: Baltej Pannu , Baltej Singh Pannu , Nasha Mukti Morcha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD