Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, भाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश: कुलदीप धालीवाल

कहा- भाजपा जितना दबाएगी, ‘आप’ उतनी उभरेगी

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 11:13 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति मामले से जुड़े इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के एक मामले में बरी किए जाने के फैसले पर ‘आप’ विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता कुलदीप धालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। धालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अरविंद केजरीवाल को झूठे मामलों में फंसाया था। भाजपा को यह गलतफहमी थी कि केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी न केवल मजबूत बनी हुई है, बल्कि अन्य राज्यों में भी उसका विस्तार हो रहा है। अदालत के फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। कुलदीप धालीवाल ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ के बल पर सच्चाई को दबाने की कोशिश की, लेकिन न्यायालय के फैसले से सच सामने आ गया। 

यह फैसला भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जितना ज्यादा आम आदमी पार्टी को दबाने का प्रयास करेगी, पार्टी उतनी ही मजबूती से उभरकर सामने आएगी। धालीवाल ने विश्वास जताया कि अरविंद केजरीवाल एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD