Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एवा गार्डनर : भारत से रहा खास कनेक्शन, 1956 की एक फिल्म में निभाया अहम किरदार

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:04 IST

हॉलीवुड के इतिहास में 24 दिसंबर का दिन एक खास पहचान रखता है। इसी दिन 1922 में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना में अभिनेत्री 'एवा गार्डनर' का जन्म हुआ था। सिनेमा की दुनिया में उनकी बेमिसाल खूबसूरती, गहरी अभिनय क्षमता और रहस्यमय व्यक्तित्व के लिए आज भी याद किया जाता है। उनका जाने-अनजाने एक खास रिश्ता भारत से भी है! आजाद भारत की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में एक एंग्लो इंडियन महिला का किरदार निभाया था।

1956 में आई 'भवानी जंक्शन' वो फिल्म थी जिसमें हॉलीवुड की स्टार नजर आईं। यह एक ब्रिटिश फिल्म थी जो इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित थी। खास बात ये है कि फिल्म को भारत में शूट नहीं किया गया। दरअसल, तत्कालीन सरकार ने स्क्रिप्ट को पहले दिखाने और टैक्स में रियायत न देने की बात कही, नतीजतन पूरी फिल्म पाकिस्तान के लोकेशन पर शूट की गई। 

एंग्लो इंडियन एवा खूब फबीं; खासकर साड़ी में उनका लुक काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म से पहले एवा काफी नाम कमा चुकी थीं। एवा के हॉलीवुड तक पहुंचने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। कई किताबों में इसका जिक्र है। 1941 में इनके बहनोई लैरी टार के फिफ्थ एवेन्यू स्थित फोटोग्राफी स्टूडियो की खिड़की पर उनकी एक तस्वीर लगी हुई थी। 

एक ऑफिस बॉय तस्वीर पर फिदा हो गया और टार से गार्डनर का फोन नंबर मांगा। उसे नंबर तो नहीं मिला लेकिन टार ने गार्डनर की दिलचस्पी को गंभीरता से लिया। उनकी तस्वीरें सीधे मेट्रो-गोल्डविन-मेयर के न्यूयॉर्क कार्यालय को भेज दीं। इसके तुरंत बाद गार्डनर को एमजीएम में इंटरव्यू और स्क्रीन टेस्ट का मौका मिला। स्क्रीन टेस्ट का आदेश देने वाले कार्यकारी अधिकारी, मार्विन शेंक, गार्डनर की खूबसूरती के कायल हो गए। 

उन्होंने गार्डनर की रील बिना वॉयस रिकॉर्डिंग के हॉलीवुड भेज दी, क्योंकि उन्हें डर था कि गार्डनर का नॉर्थ कैरोलिना का लहजा आड़े आ जाएगा। उनकी यह तरकीब कारगर साबित हुई और गार्डनर को सात साल का, 50 डॉलर प्रति सप्ताह का अनुबंध मिला, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एवा गार्डनर ने 1940 और 1950 के दशक में हॉलीवुड के स्वर्णिम युग को परिभाषित किया। 

उनका फिल्मी सफर एमजीएम स्टूडियो से शुरू हुआ, लेकिन असली पहचान 1946 की फिल्म द किलर्स से मिली। इसके बाद 'शो बोट', 'मोगैम्बो' और 'द नाइट ऑफ द इगुआना' जैसी फिल्मों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया। वर्ष 1953 में मोगैम्बो के लिए उन्हें ऑस्कर नामांकन भी मिला, जो उनके अभिनय कौशल की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण था।

एवा गार्डनर का निजी जीवन भी उतना ही चर्चित रहा जितना उनका करियर। प्रसिद्ध गायक फ्रैंक सिनात्रा के साथ उनका विवाह उस दौर की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में गिना जाता है। हालांकि उनका जीवन संघर्षों, असफल रिश्तों और आत्मसंघर्षों से भी भरा रहा, लेकिन यही जटिलताएं उनके अभिनय में गहराई और सच्चाई लेकर आईं।

फिल्म इतिहासकार डेविड थॉमसन अपनी चर्चित किताब 'द न्यू बायोग्राफिकल डिक्शनरी ऑफ फिल्म' में एवा गार्डनर को “स्क्रीन पर स्वाभाविक आकर्षण और भावनात्मक तीव्रता का दुर्लभ मेल” बताते हैं। वहीं 'हॉलीवुड दीवाज' में उन्हें उस दौर की उन अभिनेत्रियों में गिना गया है, जिन्होंने केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि सशक्त अभिनय से भी अपनी पहचान बनाई।

25 जनवरी 1990 को एवा गार्डनर का निधन हो गया, लेकिन अपने पीछे वो एक समृद्ध विरासत छोड़ गईं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जन्मी यह अभिनेत्री हॉलीवुड के उस युग की प्रतीक हैं, जब सितारे केवल पर्दे पर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना में भी अमर हो जाया करते थे।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD