Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

ऑस्कर 2026 : 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार, अकेले 6 अवॉर्ड किए अपने नाम

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 15:11 IST

98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में पॉल थॉमस एंडरसन की "वन बैटल आफ्टर अनदर" और "सिनर्स" के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों की फिल्में नॉमिनेशन की लिस्ट में टॉप-2 में शामिल थी, लेकिन बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड "वन बैटल आफ्टर अनदर" को मिला। खास बात यह भी है कि "वन बैटल आफ्टर अनदर" ने अलग-अलग कैटेगरी में 6 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, और फिल्म को 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

थॉमस पिंचन की 'वाइनलैंड' से प्रेरित इस बड़े बजट की कॉमेडी थ्रिलर को बेस्ट पिक्चर का पुरस्कार मिला और साथ ही फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड (शॉन पेन), अडोप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग और कास्टिंग के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार भी जीता। यह किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है।

फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने अपनी स्पीच में कहा, “मैंने यह फिल्म अपने बच्चों के लिए लिखी है ताकि उस दुनिया में फैली अव्यवस्था के लिए माफी मांग सकूं जिसे हम उन्हें सौंप रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि युवा पीढ़ी समाज में “सामान्य ज्ञान और शालीनता” को वापस लाने में मदद करेगी। 

बता दें कि निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन पहले भी 'बूगी नाइट्स', 'देयर विल बी ब्लड' और 'फैंटम थ्रेड' जैसी फिल्मों के लिए पहले भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें नॉमिनेट होने के बाद अवॉर्ड से नवाजा गया है। "वन बैटल आफ्टर अनदर" के शॉन पेन ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता, लेकिन वे किन्हीं कारणों से अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं बन पाए।

हालांकि, उनके न आने पर प्रेजेंटर किरन कल्किन ने मजाक भी बनाया कि "शॉन पेन आज रात यहां नहीं आ सके या आना नहीं चाहते थे।" ऐसा इसलिए क्योंकि शॉन पेन ने अपने सह-कलाकार बेनिसियो डेल टोरो को हराकर खिताब अपने नाम किया। "वन बैटल आफ्टर अनदर" एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब की कहानी है। बॉब 16 साल बाद वापस आए अपने पुराने दुश्मन कर्नल लॉकजॉ से अपनी बेटी विला को बचाने के लिए खतरनाक संघर्ष करता है।

 

Tags: Hollywood , Actress , Los Angeles , Oscars , Oscars 2026 , Oscars Awards , One Battle After Another , 98th Academy Awards , Paul Thomas Anderson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD