Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

'बार्बी' के बाद अब 'नार्निया' की जादुई दुनिया लाएंगी डायरेक्टर ग्रेटा गेरविग, इस दिन होगी रिलीज

Greta Gerwig, Hollywood, Narnia, Los Angeles
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लॉस एंजेलिस , 03 May 2026

Last updated on: May 03, 2026, 15:59 IST

हॉलीवुड में फैंटेसी फिल्मों का हमेशा से खास क्रेज रहा है। ऐसी ही एक मशहूर कहानी है 'द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया', जिसने दुनियाभर के बच्चों और बड़ों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब इस मशहूर कहानी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। हॉलीवुड निर्देशक ग्रेटा गेरविग की आने वाली फिल्म 'नार्निया: द मैजिशियन्स नेफ्यू' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

फिल्म का नाम, स्टारकास्ट और रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। ग्रेटा गेरविग इससे पहले सुपरहिट फिल्म 'बार्बी' को निर्देशित कर चुकी हैं। 'बार्बी' की सफलता के बाद अब वह 'नार्निया' की जादुई दुनिया को नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने जा रही हैं। 'फीमेल फर्स्ट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके बाद इसे 2 अप्रैल 2027 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का नाम 'नार्निया: द मैजिशियन्स नेफ्यू' रखा गया है। यह कहानी मशहूर लेखक सी. एस. लुईस की किताब पर आधारित है। इस फिल्म में कई बड़े हॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें मेरिल स्ट्रीप, डेनियल क्रेग, केरी मुलिगन, सियारन हिंड्स, एमा मैके और डेनिस गॉफ जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ग्रेटा गेरविग ने इस प्रोजेक्ट को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया है। उन्होंने कहा, ''जब मैं छोटी थी, तब मैंने पहली बार 'द मैजिशियन्स नेफ्यू' पढ़ी थी और इसकी कहानी से जुड़ गई थीं। किताब में दिखाई गई जादुई दुनिया बेहद खास लगी थी। बचपन में यह कहानी मेरे दिल में बस गई थी और अब इसी दुनिया को फिल्म के जरिए जीवंत करना मेरे लिए भावुक अनुभव है।''

उन्होंने कहा, '''नार्निया' की कहानियों ने मुझे बचपन में जादू, रोमांच और रहस्यमयी दुनियाओं पर विश्वास करना सिखाया। इन कहानियों ने मुझे यह महसूस कराया कि जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं होता और साधारण लोग भी बड़ी कहानियों का हिस्सा बन सकते हैं। यही वजह है कि 'नार्निया' आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है।''

फिल्म को लेकर ग्रेटा गेरविग ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर थोड़ा डर महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा, "मैं 'नार्निया' की कहानियों का बहुत सम्मान करती हूं और इसलिए इस कहानी को सही तरीके से पर्दे पर उतारना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है।" ग्रेटा इस फिल्म में निर्देशक के साथ-साथ लेखिका और निर्माता की भी भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का संगीत एंड्रयू वायट तैयार कर रहे हैं। उनके साथ मशहूर संगीतकार मार्क रॉनसन भी जुड़े हुए हैं।

 

Tags: Greta Gerwig , Hollywood , Narnia , Los Angeles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD