Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

क्या है 'ऑस्कर' का असली नाम? विजेता नहीं बेच सकते प्रतिमा, जानें क्या है नियम

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉस एंजिल्स , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 15, 2026, 16:55 IST

सिनेमा जगत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित इवेंट ऑस्कर अवॉर्ड्स या 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) का भव्य समारोह आज रात लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित है। यह शाम साल 2025 में रिलीज हुई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, अभिनेताओं, निर्देशकों और अन्य कलाकारों के शानदार योगदान को सम्मानित करने वाली होगी।

भारतीय दर्शक इसे सोमवार यानी 16 मार्च की सुबह लाइव देख सकेंगे। अमेरिका में शो 15 मार्च की शाम 7 बजे ईस्टर्न टाइम (ईटी) से शुरू होगा, जो भारत में सोमवार सुबह 4 बजकर 30 मिनट (आईएसटी) से लाइव होगा। भारत में इसे जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4 बजकर 30 मिनट से लाइव स्ट्रीमिंग मिलेगी।

स्टार मूवीज चैनल पर भी सुबह 4 बजकर 30 मिनट से टीवी पर सीधा प्रसारण होगा। अगर सुबह देख न पाएं, तो जियोहॉटस्टार पर बाद में पूरा शो उपलब्ध रहेगा और स्टार मूवीज पर शाम 9 बजे रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। ऑस्कर के बारे में कई रोचक और कम ज्ञात तथ्य हैं। सबसे बड़ी बात तो इसके नाम को ही लेकर है।

हम सब इसे 'ऑस्कर' कहते हैं, लेकिन इसका असली और आधिकारिक नाम एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट है। यह उपनाम 'ऑस्कर' इतना लोकप्रिय हो गया कि अब पूरी दुनिया इसी नाम से जानती है। एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट के ऑस्कर नाम पड़ने के पीछे का किस्सा भी दिलचस्प है। साल 1930 के दशक में एकेडमी की लाइब्रेरियन (बाद में कार्यकारी निदेशक) मार्गरेट हेरिक ने पहली बार प्रतिमा देखकर मजाक में कहा था कि यह उनके चाचा ऑस्कर जैसी दिखती है।

यह नाम इतना पसंद आया कि 1934 में अखबारों में इस्तेमाल होने लगा और 1939 में अकादमी ने इस नाम को आधिकारिक तौर पर अपना लिया। आज के समय में ऑस्कर शब्द फिल्म पुरस्कारों का पर्याय बन चुका है। ऑस्कर को लेकर महत्वपूर्ण नियम भी है कि विजेता अपनी ऑस्कर प्रतिमा नहीं बेच सकते। साल 1951 से एकेडमी ने सख्त नियम बनाए हैं कि अगर कोई विजेता या उनके वारिस कभी इस प्रतिमा को बेचना चाहें, तो पहले एकेडमी को सिर्फ 1 डॉलर में वापस ऑफर करना होगा।

यह नियम इसलिए है ताकि ऑस्कर का सम्मान बना रहे और यह कोई व्यापारिक वस्तु न बने। इससे पहले के पुराने ऑस्कर बिक सकते हैं, लेकिन 1951 के बाद वाले नहीं। प्रतिमा की बनावट भी खास है। यह 13.5 इंच (लगभग 34 सेमी) ऊंची होती है और वजन 8.5 पाउंड (करीब 3.85 किलो) होता है। ठोस ब्रॉन्ज यानी कांसे से बनी होती है, जिस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है। हाथ में पकड़ने पर यह काफी भारी लगती है।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD