Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'स्ट्रेंजर थिंग्स' की स्टार गैब्रिएला पिजोलो ने बताई पढ़ाई की प्रेरणा, बोलीं- 'नेटली पोर्टमैन को देखकर चुना साइकोलॉजी'

Gabriella Pizzolo, Hollywood, Stranger Things, Los Angeles
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लॉस एंजिल्स , 03 May 2026

Last updated on: May 03, 2026, 15:58 IST

फिल्म और टीवी की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई को भी अहमियत देते हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री गैब्रिएला पिजोलो भी उन्हीं कलाकारों में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने साइकोलॉजी की पढ़ाई करने का फैसला क्यों लिया और इसके पीछे वह किस मशहूर अभिनेत्री से प्रेरित थी।

दरअसल, गैब्रिएला पिजोलो न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित बीचेस ब्रॉडवे प्रीमियर में शामिल हुईं। इस दौरान बातचीत में उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। गैब्रिएला ने बताया, ''मेरे पास साइकोलॉजी और म्यूजिक, दोनों विषयों की डिग्रियां हैं।'' उन्होंने कहा, ''साइकोलॉजी पढ़ने की प्रेरणा मुझे हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन से मिली।

मुझे याद है कि जब मैं यह सोच रही थी कि मुझे आगे किस विषय में पढ़ाई करनी चाहिए, तब मुझे कहीं से पता चला कि नताली पोर्टमैन ने अभिनय की दुनिया में सफल होने के बावजूद साइकोलॉजी की पढ़ाई की थी। यह बात मुझे काफी अच्छी लगी। मुझे महसूस हुआ कि साइकोलॉजी ऐसा विषय है जो इंसानों के व्यवहार, सोच और रिश्तों को समझने में मदद करता है, और यह एक अभिनेता के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।''

उन्होंने कहा, ''अभिनय और साइकोलॉजी के बीच एक गहरा संबंध है। एक कलाकार को अलग-अलग किरदार निभाने के लिए लोगों की भावनाओं और सोच को समझना पड़ता है। ऐसे में साइकोलॉजी की पढ़ाई कलाकार को इंसानी व्यवहार को गहराई से समझने में मदद करती है। इस पढ़ाई ने मेरे अभिनय को भी बेहतर बनाया।''

गैब्रिएला ने कहा, ''मैंने पढ़ाई के दौरान अपना अभिनय करियर नहीं छोड़ा। मैं रात में शूटिंग करती थीं और दिन में कॉलेज जाती थीं। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन मैंने दोनों चीजों को साथ लेकर चलने की कोशिश की। मैंने कॉलेज कैंपस में रहकर पढ़ाई की। इससे मुझे छात्रों की तरह जिंदगी जीने और नए अनुभव हासिल करने का मौका मिला।''

उन्होंने कहा, ''कॉलेज का माहौल मेरे लिए बेहद खास रहा। वहां मुझे ऐसे लोगों से मिलने और दोस्ती करने का मौका मिला, जिनसे शायद मैं कभी नहीं मिल पातीं। अलग-अलग सोच और पृष्ठभूमि के लोगों के साथ समय बिताने से मुझे जिंदगी को नए नजरिए से देखने का मौका मिला। अगर मैं सिर्फ एक्टिंग की दुनिया तक सीमित रहतीं, तो शायद मुझे इतने अलग अनुभव नहीं मिल पाते।''

 

Tags: Gabriella Pizzolo , Hollywood , Stranger Things , Los Angeles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD