Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लालजीत सिंह भुल्लर ने 6 नव-पदोन्नत ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अधिकारियों के कंधों पर लगाए स्टार

जेलों के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित बनाने के लिए उठाया मिसाली कदम : लालजीत सिंह भुल्लर

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 16:40 IST

प्रदेश में जेलों के कार्यप्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक मिसाली कदम में, जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नव-पदोन्नत जेल अधिकारियों का सम्मान किया। इस मौके पर 6 ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाए गए।

उल्लेखनीय है कि कुल 14 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें 6 ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल और 8 डी.एस.पी. ग्रेड-1 शामिल हैं। जेल मंत्री ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य पंजाब में जेलों के बुनियादी ढांचे के अधिक प्रभावी प्रबंधन के साथ-साथ स्टाफ की आवश्यकता को पूरा करना और प्रशासनिक दक्षता में और सुधार करना है। 

उन्होंने आगे बताया कि उच्च रैंक प्राप्त होने से जिम्मेदारी के साथ-साथ निर्णय लेने का अधिकार भी मिल जाता है, जो पदोन्नत अधिकारियों को सुरक्षा, अनुशासन सुनिश्चित करने और कैदियों की भलाई के लिए विभिन्न उपाय करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ये पदोन्नतियां योग्यता और कुशलता को दर्शाती हैं तथा इस तरह कर्मचारियों को ईमानदारी और पेशेवराना उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों के पास वर्षों की विशेषज्ञता है और सुधारात्मक प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता एवं कुशल प्रणाली सुनिश्चित करेंगे। पदोन्नत अधिकारियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने जेलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने तथा कैदियों के लिए व्यापक शैक्षणिक, व्यावसायिक और अन्य कई कल्याण-केंद्रित कदमों की तैयारी के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

एडीजीपी (जेल) अरुण पाल सिंह ने नव-पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए विभाग के समग्र कार्यप्रणाली में हर अधिकारी और स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया। इस मौके पर जेल विभाग की प्रमुख सचिव भावना गर्ग ने भी नव-पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD