Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक ने किसानों के लिए लोन योजना फिर शुरू की

चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने 24 लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये के चेक दिए

Pawan Kumar Tinu, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 13:03 IST

पंजाब में कृषि कर्ज़ सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने आज विभिन्न जिलों के 24 किसानों को एक करोड़ रुपये के चेक सौंपकर लोन वितरण प्रोग्राम की शुरुआत की। लंबे समय से बंद पड़ी कृषि विकास बैंक की लोन सुविधा को पुनर्जीवित करने के लिए यह समारोह आज जालंधर स्थित एग्रीकल्चर स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री टीनू ने कहा कि यह “गर्व की बात” है कि किसान हितैषी संस्था ने कई वर्षों की रुकावट के बाद अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक, जो 1957 से साधारण ब्याज दर पर लोन दे रहा था, उसकी सेवाएं पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण बंद हो गई थी। 

चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 2022 में 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करने के बाद ही यह बैंक फिर से चालू होने योग्य बना और इसे “नई जिंदगी” मिली। जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा सहित श्री टीनू ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। 

उन्होंने आगे बताया कि बैंक कृषि, गैर-कृषि, शिक्षा तथा अपने कर्मचारियों सहित कई क्षेत्रों में लोन उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पुनः शुरू की गई यह लोन सुविधा किसानों के लिए बहुत मददगार साबित होगी, क्योंकि बैंक अन्य बैंकिंग क्षेत्र की तुलना में सबसे कम ब्याज दरों पर कर्ज़ उपलब्ध करवाएगा।

मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए श्री टीनू ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों की भलाई को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने हाल ही में फसली नुकसान की भरपाई को तेजी से पूरा करने को इसका एक और महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि नई कर्ज़ योजना पंजाब के कृषि समुदाय को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रगति देने में मदद करेगी।

इस मौके पर एस.ए.डी.बी. की मैनेजिंग डायरेक्टर बरजिंदर कौर बाजवा, ए.एम.डी. रजविंदर रंधावा, जी.एम. अमनदीप सिंह, प्रीत मोहिंदर सिंह, डी.जी.एम. रजनीश बांसल, सुनील महाजन, रीजनल ऑफिसर हरप्रीत सिंह चीमा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार उमेश वर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार गुरविंदरजीत सिंह, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता गुरचरण सिंह चन्नी, अतम प्रकाश बबलू तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Pawan Kumar Tinu , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD