Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा अतिरिक्त निदेशक हरजीत ग्रेवाल और उप निदेशक हरदीप सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

ओएसडी (मीडिया)/ मुख्यमंत्री अमनजोत सिंह और विभाग के सचिव रामवीर ने दोनों अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं

Information And Public Relations, DIPR Punjab, Director Information and Public Relations Department Punjab,Harjit Singh Grewal, Hardeep Singh, Amanjot Singh, Ramvir, Vimal Setia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 23:32 IST

सूचना एवं  लोक संपर्क विभाग (डीआईपीआर), पंजाब के अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त निदेशक श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल और उप निदेशक (आर्ट) श्री हरदीप सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।विभाग की ओर से आयोजित इस सेवानिवृत्ति समारोह में मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) श्री अमनजोत सिंह, सूचना एवं  लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री रामवीर, निदेशक श्री विमल सेतिया, अतिरिक्त निदेशक (प्रबंधन) श्री संदीप सिंह गढ़ा, अतिरिक्त निदेशक श्री रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक श्री प्रीतकंवल सिंह और श्री मनविंदर सिंह, उप निदेशक श्री गुरमीत सिंह खैहरा, श्रीमती रुचि कालड़ा, श्री नवदीप सिंह गिल, श्री प्रभदीप सिंह नथोवाल और विभाग के पीआरओज़ सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

सभी ने विभाग के लिए दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।विभाग में 24 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल और 35 वर्षों की सेवाएं पूरी करने वाले श्री हरदीप सिंह की उनके समर्पण, मेहनत और प्रबंधन कौशल के लिए सराहना की गई।डीआईपीआर में श्री ग्रेवाल और श्री हरदीप सिंह के लंबे योगदान की प्रशंसा करते हुए विभाग के सचिव श्री रामवीर ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिये विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

Tags: Information And Public Relations , DIPR Punjab , Director Information and Public Relations Department Punjab , Harjit Singh Grewal , Hardeep Singh , Amanjot Singh , Ramvir , Vimal Setia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD