Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

जनगणना-2027 : मंडल डिवीजनल कमिश्नर ने स्व-गणना की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की

नागरिकों से स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील

Ramvir, Divisional Commissioner Jalandhar, Punjab Adminstration, Jalandhar, Census 2027
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 May 2026

Last updated on: May 03, 2026, 10:56 IST

डिवीजनल कमिश्नर जालंधर रामवीर ने आज जनगणना-2027 के तहत ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। डिवीजनल कमिश्नर  ने नागरिकों से स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है। इस डिजिटल पहल के माध्यम से आम लोग घर बैठे ही आधिकारिक पोर्टल के जरिए जनगणना संबंधी अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

सही और समय पर जानकारी देने के महत्व पर जोर देते हुए श्री रामवीर ने कहा कि योजना निर्माण और विकास गतिविधियों के लिए एक मजबूत डाटाबेस अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय जनगणना आंकड़े भविष्य में स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, कल्याणकारी योजनाओं, विकास नीतियों और अन्य बुनियादी ढांचे की योजना बनाने में बहुत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने नागरिकों को तकनीक आधारित इस प्रक्रिया को अपनाने और जनगणना में सक्रिय तौर पर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डिवीजनल कमिश्नर  ने कहा कि सभी निवासियों को इस सुविधा का लाभ उठाए और जनगणना-2027 की सफलता में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनगणना में लोगों की व्यापक भागीदारी बहुत आवश्यक है और सभी नागरिकों को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी एक व्यापक और विश्वसनीय राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जो निर्णय लेने और भविष्य की योजना बनाने के लिए आवश्यक है। श्री रामवीर ने बताया कि जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 14 मई 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद 15 मई से 13 जून 2026 तक गणनाकर्ता घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। इस अवसर पर चार्ज अधिकारी- कम- सहायक कमिश्नर विक्रांत वर्मा, सुपरडेट अशोक वधावन तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Ramvir , Divisional Commissioner Jalandhar , Punjab Adminstration , Jalandhar , Census 2027

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD