जालंधर डिवीजन के आयुक्त तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंजाब के सचिव श्री रामवीर, आई.ए.एस. ने आज श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर, अमृतसर में मत्था टेका। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जसप्रीत कौर भी उपस्थित थीं।
सचिव श्री रामवीर ने आज प्रातः सबसे पहले श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और सर्वजन के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। इसके उपरांत वे श्री दुर्गियाना मंदिर गए, जहां उन्होंने मत्था टेका, पावन दर्शन किए और श्री हनुमान जी की आरती में भी भाग लिया।
इस अवसर पर श्री दुर्गियाना तीर्थ समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी चावला द्वारा सचिव श्री रामवीर तथा उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित किया गया।