Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुंबई में वेव्स समिट में हरियाणा पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

'हरियाणवी दादी' से आशीर्वाद लेने की होड़

KM Pandurang, Information And Public Relations, DIPR Haryana, Director Information and Public Relations Department Haryana, Haryana, Jio World Convention Center Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 12:55 IST

मुंबई स्थित जीओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में वीरवार से शुरू हुई चार दिवसीय वेव्स समिट (वर्ल्ड ऑडियो -विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट) में हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग के मार्गदर्शन में  निर्मित हरियाणा पवेलियन वेव्स समिट में आने वाले देशी-विदेशी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्री केएम पांडुरंग स्वयं विभाग के अधिकारियों व कलाकारों के साथ पैवेलियन में मौजूद रहे।

हरियाणा पवेलियन के रिसेप्शन टेबल पर हरियाणवी वेशभूषा में बैठी दो महिला कलाकार जब प्रवेश द्वार के सामने से गुजरने वालों को हाथ जोड़कर राम-राम करती हैं तो आगंतुक ठिठक कर वहीं रुक जाते हैं और पैवेलियन के अंदर घूमकर ही आगे बढ़ते हैं। प्रवेश द्वार पर महिला कलाकारों के साथ ही हरियाणवी दामण पहने आशीर्वाद प्रदान करने की मुद्रा में बैठी 'हरियाणवी दादी' का स्टैच्यू भी पवेलियन में आने वाले देशी-विदेशी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले अधिकतर व्यक्ति 'हरियाणवी दादी' से आशीर्वाद लेते हुए सेल्फी लेने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।

हरियाणा की फिल्म पॉलिसी के प्रति निदेशक - निर्माताओं ने दिखाई रुचि

हरियाणवी फिल्मों को बढ़ावा देने, हरियाणा की भूमि पर फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करने तथा हरियाणा के कलाकारों और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बनाई गई हरियाणा फिल्म पॉलिसी के प्रति भी यहां आने वाले लोग रुचि दिखा रहे हैं। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लगे कई निर्माता-निर्देशकों ने आज हरियाणा पवेलियन में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग से मुलाकात की और उनसे हरियाणा में फिल्म शूटिंग करने को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी तथा अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

हरियाणा पवेलियन राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी दे रहा जानकारी

हरियाणा पैवेलियन में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को भी प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया है। उन तमाम क्षेत्रों और कामों का यहां विस्तार से प्रदर्शन किया गया है, जिन क्षेत्रों में हरियाणा अन्य प्रदेशों से अव्वल है और प्रदेश सरकार ने आमजन के हित में नई पहल की हैं।

 

Tags: KM Pandurang , Information And Public Relations , DIPR Haryana , Director Information and Public Relations Department Haryana , Haryana , Jio World Convention Center Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD