Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने संगरूर जिले की विभिन्न अनाज मंडियों का किया औचक दौरा

मंडियों में तूफान और बारिश से प्रभावित गेहूं का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसान संयम बरतें, सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है

Ramvir, Secretary Punjab Mandi Board, Punjab Mandi Board, Punjab Admin, Sangrur, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी/संगरूर , 19 Apr 2025

Last updated on: Apr 19, 2025, 19:12 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर ने आज संगरूर जिले की अनाज मंडियों का अचानक दौरा किया। धूरी और संगरूर अनाज मंडियों के दौरे के दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाए गए गेहूं में नमी की मात्रा का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि गत दिवस आए तेज तूफान व बारिश के कारण मंडियों के इर्द गिर्द  लगी गेहूं की ढेरियों में पानी भर गया था, लेकिन मंडियों में मौजूद मंडी बोर्ड के कर्मचारी व आढ़ती तुरंत एक्शन लेते हुए पंखे लगाकर गेहूं को सुखाने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन मंडियों में बारिश का पानी इक्कठा हो गया था, उसे दो घंटे के भीतर निकाल दिया गया। 

सचिव ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे मंडियों में रहें तथा मंडियों में आने वाले किसानों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खरीद की जाने वाली फसल का यदि 72 घंटे के भीतर उठान नहीं हुआ तो संबंधित खरीद एजेंसियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर ने किसानों से बातचीत की और उनसे संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर मुख्य मंत्री फील्ड अधिकारी करमजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने गेहूं का पूरा सीजन सुचारू रूप से पूरा करने के आदेश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाई गई सूखी फसल की सरकारी बोली 24 घंटे के अंदर-अंदर की जाए, सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं का भुगतान 48 घंटे के अंदर किया जाए तथा खरीदी गई फसल का उठान 72 घंटे के अंदर किया जाए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह एलवाल ने पंजाब सरकार की ओर से भरोसा दिलाया कि सरकार अनाज मंडियों में आए गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव ने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों और आढ़तियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान एसडीएम धूरी विकास हीरा, एक्सियन मंडी बोर्ड पुनीत शर्मा, जिला मंडी अधिकारी कुलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व आढ़ती भी मौजूद थे।

 

Tags: Ramvir , Secretary Punjab Mandi Board , Punjab Mandi Board , Punjab Admin , Sangrur , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD