Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा चौथा वार्षिक धार्मिक समागम

हजूरी रागी भाई सरूप सिंह के जत्थे द्वारा शब्द गायन

Aman Arora, Harpal Singh Cheema, Baltej Singh Pannu, Gurmeet Singh Khudian, Hardip Singh Mundian, Information And Public Relations, DIPR Punjab, Director Information and Public Relations Department Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:13 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 के गुरुद्वारा साहिब में चौथा वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित किया गया।दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नए साल की आमद के अवसर पर आयोजित इस समागम में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सरूप सिंह जी के जत्थे द्वारा रसमयी कीर्तन किया गया। इससे पहले श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। सरबत के भले के लिए अरदास की गई। इस अवसर पर गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया।

धार्मिक समागम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा, स. गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा स. हरदीप सिंह मुंडियां, आप के जनरल सेक्रेटरी और मीडिया इंचार्ज श्री बलतेज सिंह पन्नू, लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री रामवीर, आम राज प्रबंध के सचिव श्रीमती गौरी प्राशर जोशी, स्पेशल डीजीपी स. अमरदीप सिंह राय, मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) श्री अमनजोत सिंह तथा डायरेक्टर मीडिया कम्युनिकेशन श्री अनिल सैनी, लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर डॉ. अक्षिता गुप्ता, अतिरिक्त डायरेक्टर श्री संदीप सिंह गढ़ा तथा डिप्टी सेक्रेटरी श्री दीपांकर गर्ग, आम राज प्रबंध के संयुक्त सचिव श्री तेजदीप सिंह सैनी, एडीओ-1 सुखविंदर सिंह, राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत सिंह संधू और डॉ निर्मल जौरा ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज की।

इस धार्मिक समागम में पंजाब सिविल सचिवालय-1, पंजाब सिविल सचिवालय-2, सी.आई.एस.एफ. तथा पंजाब विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित लोक संपर्क विभाग के मौजूदा तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों और मीडिया कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभाग के समूह स्टाफ द्वारा लंगर की सेवा स्वयं की गई।

*दस्तारों का लंगर लगाया*

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आयोजित धार्मिक समागम की विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर दस्तारों का लंगर विशेष रूप से लगाया गया। विभाग के पूर्व कर्मचारी तथा प्रवासी पंजाबी आलीशान नरूला द्वारा विशेष रूप से दस्तारों की सेवा निभाई गई और धार्मिक समागम के दौरान समूह स्टाफ ने रंग-बिरंगी दस्तारें सजाकर सेवा की।

 

Tags: Aman Arora , Harpal Singh Cheema , Baltej Singh Pannu , Gurmeet Singh Khudian , Hardip Singh Mundian , Information And Public Relations , DIPR Punjab , Director Information and Public Relations Department Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD