Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

वाई.पूरन कुमार आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा एस.सी. आयोग को रिपोर्ट पेश

जसवीर सिंह गढ़ी ने चंडीगढ़ पुलिस को ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार फैसले के अनुसार कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 14, 2025, 15:11 IST

हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामले में आज चंडीगढ़ पुलिस ने अब तक की गई कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष प्रस्तुत की। प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में एक एस.आई.टी. (विशेष जांच टीम) का गठन किया है और मामले की जांच की जारी है।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने प्रस्तुत रिपोर्ट पर असहमति व्यक्त करते हुए चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार कार्रवाई करें। 

उन्होंने कहा कि दिवंगत वाई. पूरन कुमार के आत्महत्या मामले में जिन 14 व्यक्तियों के नाम सुसाइड नोट में दर्ज हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा, आज प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के साथ एफ.आई.आर. की प्रति संलग्न नहीं थी, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जिन 14 अधिकारियों का उल्लेख सुसाइड नोट में है, उनके विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की गई है या नहीं। 

साथ ही, मामले में गठित सिट के बारे भी आयोग को कोई लिखित जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई थी। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज दोपहर बाद दिवंगत वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि आयोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण दृढ़ता के साथ कार्य करेगा।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD