Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 'चल जाईब मायके' गाने से दिल जीतने को तैयार

Akshara Singh, Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Chal Jaib Maike
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 13:58 IST

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह प्रशंसकों के लिए पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक वाला गाना 'चल जाईब मायके' लेकर आ रही हैं। इस बात की जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने गाने का पोस्टर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर गाना 'चल जाईब मायके' का पोस्टर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "'चल जाईब मायके' पति-पत्नी की नोकझोंक वाला एक प्यारा सा गाना आप सबके लिए मैं और मिंटुआ।" उन्होंने पोस्टर शेयर कर फैंस को उत्साहित कर दिया है, और अब हर तरफ यही चर्चा है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया तूफान लाएगा।

पोस्टर में अक्षरा नई-नवेली दुल्हन के पारंपरिक गेटअप में दिख रही हैं, लाल जोड़ा, चूड़ियां, और चेहरे पर जबरदस्त एक्सप्रेशन। उनके सह-कलाकार, जिन्हें मिंटुआ के नाम से कैप्शन में मेंशन किया गया है, पति के रोल में हैं। बैकग्राउंड में मायके की ओर इशारा करते हुए रंग-बिरंगे घर और रास्ता गाने की थीम को और जीवंत बनाते हैं। 

यह दृश्य वैसा ही लगता है, जैसे कोई रोजमर्रा की कहानी हो, लेकिन अक्षरा की आंखों में चमकते शरारत भरे एक्सप्रेशन इसे खास बना देते हैं।गाने को अक्षरा सिंह और मधुकर आनंद ने अपनी आवाज दी और बोल संदीप साजन के हैं। वहीं, कोरियोग्राफी का जिम्मा एम.के. गुप्ता जॉय ने संभाला है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा का देवी भक्ति गीत 'भोली सी मईया' रिलीज हुआ था। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया और प्रोड्यूस भी किया। गाने को अक्षरा सिंह के ही यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है और लोग इस पर रील भी बना रहे हैं। 

वहीं, अभिनेत्री ने फिल्म 'अम्बे मां' की शूटिंग भी पूरी कर ली है, लेकिन इसकी रिलीज की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Tags: Akshara Singh , Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Chal Jaib Maike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD