Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

टीवी पर धमाल मचाने आ रही हैं संजना पांडे, इस दिन होगा फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का प्रीमियर

Bhojpuri, Bhojpuri Cinema, Sanjana Pandey, Behan Ho To Aisi, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 15:00 IST

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री संजना पांडे की फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियम होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज की जानकारी दी। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "भोजपुरी फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 6 जून, शनिवार, शाम 6.30 बजे और 7 जून, रविवार, सुबह 9.30 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी चैनल पर होगा।"

'बहन हो तो ऐसी' एक पारिवारिक भोजपुरी ड्रामा फिल्म है जो दो बहनों के अटूट रिश्ते, त्याग और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है। इस फिल्म में संजना पांडे और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, फिल्म में प्रशांत सिंह, अथर्व नाहर, ललित उपाध्याय, गोपाल चौहान, प्रिया दीक्षित, अविनाश शाही, निशा सिंह, आकृति सिंह, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे।

अजीत कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है, जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। संदीप सिंह, अथर्व सिंह मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह उन दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्म है, जो पारिवारिक कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं। अभिनेत्री संजना पांडे की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय सिंगर समर सिंह के साथ 'लाल चुनरिया वाली से ' से की थी।

यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया। उसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्में की, जिसमें उनकी काफी सराहना की गई। अभिनेत्री ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली। उन्हें इंडस्ट्री में टीआरपी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। सैटेलाइट चैनल पर रिलीज हुई उनकी फिल्मों ने दर्शकों से जबरदस्त वाहवाही बटोरी है।

संजना ने भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय के साथ फिल्म ‘सात फेरों के सातों वचन’ प्रमोद प्रेमी के साथ कलेक्टर साहब, यश कुमार के साथ चंदन परिणय गूंजा, गुंजन सिंह के साथ कुंवारी कन्या, गौरव झा के साथ सईया अनाड़ी के अलावा सइया जादूगर, प्रीत का दामन, रानी बेटी राज करेगी जैसी सामाजिक फिल्में प्रमुख हैं, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

 

Tags: Bhojpuri , Bhojpuri Cinema , Sanjana Pandey , Behan Ho To Aisi , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD