Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की

 

'घिस घिस घिस' गाने में अक्षय-अक्षरा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देख खुश हुए भोजपुरी कलाकार

Akshay Kumar, Akshara Singh, Welcome to the Jungle, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 15:33 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी (अक्षय कुमार) और भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। मेकर्स ने इन दोनों का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर म्यूजिक लवर्स व भोजपुरी कलाकार काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया।

इसके साथ उन्होंने लिखा, "चेतावनी! ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं…त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा। 'घिस घिस घिस' रिलीज कर दिया गया है।" यह एक धमाकेदार पार्टी और डांस-ओरिएंटेड आइटम नंबर है, जिसकी बीट्स बेहद शानदार हैं। इस गाने में बॉलीवुड के ग्लैमर और भोजपुरी का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है।

'घिस घिस घिस' गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों भोजपुरी स्टाइल को बखूबी से दर्शाते हुए ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। गाने को गायक विक्रम मोनट्रोज और सुप्रिया पाठक ने गाया है जबकि अभिनव शेखर ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और विक्रम मोनट्रोज ने ही इसे कंपोज भी किया है।

दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। गाने में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार एक फ्लॉप भोजपुरी एक्टर के किरदार में हैं। उनकी तलाश करते हुए परेश रावल और जैकलीन फर्नाडीज भी वहां पहुंचते हैं। गाने में अक्षय और अक्षरा को देखते हुए जैकलीन कहती हैं, भोजपुरी तो हॉलीवुड से भी अच्छा है। इस गाने का दर्शकों को काफी समय से बेसब्री से इंतजार था।

रिलीज होते ही इसे फैंस की तरफ से बेहद प्यार मिल रहा है। साथ ही अक्षरा को भोजपुरी इंडस्ट्री के साथी कलाकार उन पर गर्व जता रहे हैं। अभिनेत्री निधि झा लिखती हैं, "हमें तुम पर गर्व है अक्षरा" तो अभिनेत्री मोना सिंह ने लिखा, "वाह। सुपरब एनर्जी, बधाई हो।"अक्षय की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Tags: Akshay Kumar , Akshara Singh , Welcome to the Jungle , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD