Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र आशिका जैन ने एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक दोआबा, माझा और मालवा के 12 जिलों को प्रधानमंत्री मोदी की ₹5,470 करोड़ की विकास सौगात : केवल सिंह ढिल्लों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सुखवीर सिंह 1 सितंबर से सभी सरकारी विभागों में बंगाली भाषा अनिवार्य : सुवेंदु अधिकारी संसद सत्र में गरमाई सियासत, विपक्ष पर बीजेपी का हमला पंजाब सरकार ने मुफ़्त तीर्थयात्रा योजना का विस्तार करते हुए तीन नए तीर्थयात्रा रूट जोड़े : अरविंद केजरीवाल

 

पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, गाया 'रेन ओवर मी' सॉन्ग

Ananya Panday, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 09:22 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में विंबलडन 2026 पुरुष एकल सेमीफाइनल का मुकाबला देखा। इसके बाद उन्होंने क्यूबा-अमेरिकी रैपर पिटबुल के कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए अपनी कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर साझा की। अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में अनन्या पांडे ने पहले विंबलडन मुकाबले की कुछ झलकियां साझा कीं। इसके बाद उन्होंने पिटबुल के कॉन्सर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अन्य प्रशंसकों के साथ वर्ष 2011 के लोकप्रिय गीत 'रेन ओवर मी' पर झूमती और गाती नजर आईं।

इस वीडियो के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, "पिटबुल एट द पार्क।"'रेन ओवर मी' पिटबुल का लोकप्रिय गीत है, जो उनके छठे स्टूडियो एल्बम 'प्लैनेट पिट' का हिस्सा है। इस गीत में प्यूर्टो रिको-अमेरिकी गायक मार्क एंथनी ने भी अपनी आवाज दी है। इस गीत को पिटबुल, मार्क एंथनी और उनके सहयोगी गीतकारों ने मिलकर लिखा था।पिटबुल ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में की थी।

वह रेगेटन, लैटिन हिप-हॉप और क्रंक संगीत के लिए जाने जाते हैं। उनका पहला एल्बम 'एम.आई.ए.एम.आई.' था। इसके बाद उनके एल्बम 'एल मारिएल' और 'द बोटलिफ्ट' भी काफी लोकप्रिय हुए और बिलबोर्ड 200 की सूची में शामिल हुए।पिटबुल के चौथे एल्बम 'पिटबुल स्टारिंग इन रेबेल्यूशन' ने उन्हें मुख्यधारा में बड़ी पहचान दिलाई। इस एल्बम के 'आई नो यू वांट मी (कैले ओचो)' और 'होटल रूम सर्विस' जैसे गीत काफी लोकप्रिय हुए।

इससे पहले अनन्या पांडे पेरिस हॉट कूचर वीक में शामिल हुई थीं। इसके बाद वह विंबलडन में भी बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। मैच के दौरान उन्होंने चमकीले लाल रंग की पॉपलिन ड्रेस पहनी हुई थी।अभिनय की बात करें तो अनन्या पांडे की हालिया फिल्में 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' और 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

'चांद मेरा दिल' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इसकी कहानी विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने मिलकर लिखी है। फिल्म में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म कॉलेज में प्यार करने वाले एक जोड़े की कहानी है। बड़े होने के बाद जब दोनों नई जिम्मेदारियों का सामना करते हैं, तो उनके रिश्ते की परीक्षा होती है और उन्हें प्यार के बारे में अपनी सोच पर दोबारा विचार करना पड़ता है।

 

Tags: Ananya Panday , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD