Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की

 

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

Akshay Kumar, Akshara Singh, Welcome to the Jungle, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 15:24 IST

काफी लंबे सय से चल रही तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगाते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता अक्षय कुमार का नया गाना 'घिस घिस घिस' जल्द ही रिलीज होने वाला है। सोमवार को मेकर्स ने नए गाना 'घिस घिस घिस' की झलक जारी कर दी है। यह गाना अक्षय की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा है।

मेकर्स ने पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की कि गाना आज ही रिलीज होगा। हालांकि, उन्होंने इसका कोई निर्धारित समय अभी तक नहीं बताया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गाने का मोशन वीडियो पोस्ट किया। इसमें अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह दोनों ही काफी अनोखे और मजेदार अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो पोस्ट कर अक्षय लिखते हैं, "ये तो बस एक छोटी सी झलक है…तैयार हो जाइए, क्योंकि अब जंगल का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। गाना 'घिस घिस घिस' आज रिलीज हो रहा है।" वहीं, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और तुषार कपूर ने भी मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर। 'घिस घिस घिस' आज ही रिलीज होगा।"

गाने की जानकारी मिलते ही फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि दो इंडस्ट्री का मिलन भी माना जा रहा है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अभिनय से लेकर गायिकी तक सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में अक्षय की फिल्म के गाने में अक्षरा का होना उनके करियर और इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

अब देखना यह होगा कि आज रिलीज होने के बाद यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर क्या नए रिकॉर्ड बनाता है। अक्षय की इस मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस बेसब्री से इंतजरा कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह फिल्म 26 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Tags: Akshay Kumar , Akshara Singh , Welcome to the Jungle , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD