Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शहीद हरमिंदर सिंह की अंतिम अरदास पर मोहिंदर भगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

सरकार द्वारा घोषित 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के अंतर्गत परिवार को 6 लाख रुपये का चेक सौंपा, शेष राशि जल्द जारी होगी

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurinder Singh Garry Birring, Dr Sona Thind, DC Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमलोह , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 11:05 IST

श्रीनगर के कुलगाम ज़िले में शहीद हुए भारतीय सेना के जांबाज़ सिपाही स्व. हरमिंदर सिंह नमित्त पाठ का भोग एवं अंतिम अरदास आज गाँव बदीनपुर में हुई, जिसमें पंजाब सरकार की ओर से रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने शहीद हरमिंदर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ शहीदों की कुर्बानी को नमन करती है, वहीं शहीद परिवारों की आर्थिक मदद के लिए भी वचनबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शहीद हरमिंदर सिंह के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है, जिसके तहत आज परिवार को 6 लाख रुपये का चेक सौंपा गया है और दस्तावेज़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही परिवार को शेष 94 लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान कर दी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार द्वारा शहीद के भाई को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी, ताकि भविष्य में यह परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सके। 

उन्होंने कहा कि 28 वर्षीय शहीद हरमिंदर सिंह की शहादत से न केवल माता-पिता और गाँववासियों का बल्कि पूरे पंजाब और देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है। शहीद देश का गौरव होते हैं और जो इंसान देश के लिए कुर्बानी देता है, उसे दुनिया हमेशा याद रखती है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शहीद के पिता सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि हर सुख-दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता के बच्चे देश की आन-बान और शान बनाए रखने के लिए शहादत देते हैं, उनसे महान कोई नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शहीद हरमिंदर सिंह की याद को चिरस्थायी बनाने के लिए गाँव में विशेष स्मारक बनाया जाएगा।

इस अवसर पर अमलोह विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग ने परिवार की ओर से संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने शहीद हरमिंदर सिंह की शहादत को नमन किया और परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फौजी जवान कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, जिनकी बदौलत हम सब चैन की नींद सोते हैं।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद, ज़िला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल, जिला योजना समिति के चेयरमैन अजय सिंह लिबड़ा, ज़िला रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के बलजिंदर सिंह विर्क, नगर परिषद अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस समेत बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, प्रशासनिक, पुलिस और सेना के अधिकारी, गाँव और शहरों के गणमान्य लोग मौजूद रहे और शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurinder Singh Garry Birring , Dr Sona Thind , DC Fatehgarh Sahib , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD