Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'हाय मैं मर ही जाऊं', अक्षरा सिंह ने पिंक साड़ी में दिखाया अपना स्टाइलिश लुक

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 12:34 IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह हमेशा अपने बेहतरीन अभिनय और अद्भुत स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इस कड़ी में अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

इस वीडियो में उनकी मुस्कान और लुक को देख फैंस उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह किसी बगीचे में टहलती नजर आ रही हैं। पत्तियों और फूलों के बीच उनका आकर्षक लुक, हल्की मुस्कान, और स्टाइलिश पोज फैंस को काफी लुभा रहा। 

वह साड़ी में अलग-अलग अंदाज में वीडियो शूट करवा रही हैं। कभी वह सामने से चलकर आती दिख रही है, तो कभी पेड़ों के पीछे से पोज दे रही है। वह अपने पल्लू को हवा में उड़ाते हुए मौसम का मजा लेती हुई भी नजर आ रही हैं। उनका यह लुक न केवल उनकी खूबसूरती को बयां करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वे सादगी के साथ-साथ फैशन के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं।

वीडियो में अक्षरा ने किशोर कुमार के एआई जनरेटेड गाने 'सैयारा' की धुन का इस्तेमाल किया। यह गाना इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "हाय, मैं मर ही जाऊं।" बता दें कि 'सैयारा' की चंद लाइनों का एआई वर्जन के तौर पर दिलचस्प एक्सपेरिमेंट किया गया था। 

एआई वर्जन में किशोर कुमार की आवाज का इस्तेमाल करते हुए गाने की कुछ लाइनों को रीक्रिएट किया गया था। एआई वर्जन में 'सैयारा' गाने को 1979 की फिल्म 'मंजिल' के हिट गाने 'रिमझिम गिरे सावन' की धुन से जोड़ा गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी की रोमांटिक कैमिस्ट्री नजर आई थी। इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD