Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

ओरिजिनल 'गजनी' के हीरो 'असली सिंघम' : सूर्य की तरह चमक रहे 'सूर्या', मणिरत्नम से मिला था नाम

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चेन्नई , 22 Jul 2025

Last updated on: Jul 23, 2025, 08:38 IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारों का नाम लिया जाए तो 'सूर्या' फेम सरवनन शिवकुमार को भला कैसे इग्नोर किया जा सकता है। दुनिया उन्हें ‘सूर्या’ के नाम से जानती है। 23 जुलाई को एक्टर का 50वां जन्मदिन है। मल्टी टैलेंट और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ सूर्या ने न केवल साउथ बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी खास जगह बनाई। ‘सिंघम’, ‘गजनी’, ‘जय भीम’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है।

23 जुलाई 1975 को चेन्नई में सरवनन शिवकुमार का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जो फिल्मी बैकग्राउंड के थे। उनके पिता मशहूर तमिल अभिनेता शिवकुमार हैं, जबकि छोटे भाई कार्ति शिवकुमार और बहन बृंदा भी सिनेमा से जुड़े हैं। सूर्या ने अपनी स्कूली शिक्षा चेन्नई के प्रतिष्ठित सेंट बीड्स स्कूल से पूरी की और लोयोला कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। दिलचस्प बात यह है कि सूर्या का असली नाम सरवनन था, लेकिन मणिरत्नम ने उन्हें ‘सूर्या’ नाम दिया ताकि उस समय के एक अन्य अभिनेता सरवनन से नाम का टकराव न हो।

मणिरत्नम की फिल्मों में ‘सूर्या’ नाम अक्सर किरदारों के लिए इस्तेमाल होता था और यही नाम उनके लिए उनकी पहचान बन गया। सूर्या ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में मणिरत्नम की फिल्म 'नेरुक्कु नेर' से की थी, जिसमें उनके साथ थलापति विजय भी थे। हालांकि, उनकी शुरुआती फिल्में जैसे 'काधले निम्माधी' और 'पेरियान्ना' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

साल 2003 में 'काखा काखा' में पुलिस अधिकारी की भूमिका ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। साल 2005 में आई 'गजनी' में उनकी भूमिका को खूब सराहा गया, जिसने उन्हें चमकता सितारा बना दिया। 'सिंघम' सीरीज, 'कंगुवा' और 'जय भीम' जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ के सबसे भरोसेमंद और बैंकेबल स्टार्स में से एक बना दिया।सूर्या की निजी जिंदगी भी उनकी फिल्मों की तरह दिलचस्प और खूबसूरत है। 

साल 2006 में उन्होंने तमिल अभिनेत्री ज्योतिका से शादी की, जिनके साथ उनकी दोस्ती फिल्म 'पूवेल्लम केट्टुप्पर' के सेट पर शुरू हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने 'काखा काखा' और 'सिल्लुनू ओरु काधल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। सूर्या और ज्योतिका के दो बच्चे हैं बेटी का नाम दीया और बेटे का नाम उन्होंने देव रखा है।सूर्या की गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सफल सितारों में की जाती है। सूर्या केवल एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक सोशल वर्कर भी हैं। 

उन्होंने साल 2006 में अगरम फाउंडेशन की स्थापना की, जो ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए काम करती है। इस फाउंडेशन ने 150 से अधिक जरूरतमंद बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए काम किया जाता है। इसके अलावा, सूर्या शिवकुमार चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए श्रीलंकाई तमिल बच्चों की शिक्षा में भी मदद करते हैं। वह सेव द टाइगर्स जैसे अभियानों से भी जुड़े हैं। साल 2013 में उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी 2डी एंटरटेनमेंट शुरू की, जिसके तहत 'जय भीम' और 'सोरारई पोटरु' जैसी प्रशंसित फिल्में बनाई।

 

Tags: Suriya , Saravanan Sivakumar , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD