Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा

 

जन्मदिन पर राम पोथिनेनी का बड़ा ऐलान, फिल्म 'रेपो23' से करेंगे बतौर डायरेक्टर डेब्यू

Ram Pothineni, RAPO23, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 15 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 16:02 IST

अभिनय और, सिंगिंग के बाद अभिनेता राम पोथिनेनी निर्देशक में हाथ आजमाने जा रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि आगामी फिल्म के साथ निर्देशक का कार्यभार संभालते नजर आएंगे। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार पोस्टर शेयर किया, जिसमें राम पोथिनेनी के किरदार 'वीरा' से दर्शकों को मिलवाया गया है।

यह पोस्टर एक गहरा, तेज और दमदार माहौल दिखाता है, जिसमें राम पीछे से नजर आ रहे हैं और उन्होंने लेदर जैकेट पहनी हुई है। उनका तेज, वी-कट हेयरस्टाइल किरदार के बेबाक अंदाज को और भी उभारता है। पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से एक रोमांचक सफर शुरू हो रहा है। रेपो23 में वीरा से मिलिए- एक 'लोन वुल्फ' (अकेले भेड़िया) की कहानी।"

उन्होंने आगे लिखा, "जॉनर: साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर। लिखा और डायरेक्ट किया, रोपो ने। प्रोड्यूसर: कृष्णा पोथिनेनी। रेपो सिनेमैटिक्स का प्रोडक्शन। दिसंबर 2026 में रिलीज।" बता दें कि अभिनेता ने अपनी पिछली फिल्म 'आंध्र किंग तालुका' में गीतकार बनने के बाद, पहली बार अपनी आवाज देकर दर्शकों को चौंका भी दिया था।

अब अगली फिल्म में अभिनेता निर्देशन का कार्यभार संभालेंगे, जो फिल्ममेकर के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। रेपो23 को को कृष्णा पोथिनेनी, अपने नए बने बैनर रैपो सिनेमैटिक्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस कदम के साथ, राम उन चुनिंदा सितारों की लीग में शामिल हो गए हैं जो बाद में डायरेक्टर बने, जैसे कि सीनियर एनटीआर, कृष्णा और पवन कल्याण।

राम पोथिनेनी तेलुगु सिनेमा के एक बेहद लोकप्रिय और ऊर्जावान अभिनेता हैं, जिन्हें फैंस प्यार से 'एनर्जेटिक स्टार' कहते हैं। अपने शानदार डांस, दमदार एक्शन और रोमांटिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले राम ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। वह एक फिल्म निर्माता परिवार से आते हैं। उनके पिता मुरली मोहन पोथिनेनी एक निर्माता हैं और प्रसिद्ध निर्माता 'श्रावंती रवि किशोर' उनके चाचा हैं।

राम पोथिनेनी ने महज 11 साल की उम्र में तमिल शॉर्ट फिल्म 'आदयालम' में एक ड्रग एडिक्ट का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्हें 'यूरोपीय फिल्म महोत्सव' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था।

 

Tags: Ram Pothineni , RAPO23 , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD