Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज, खौफनाक अवतार में दिखे जूनियर एनटीआर

Jr NTR, Prashanth Neel, Dragon, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Hyderabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हैदराबाद , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:54 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े कलाकारों में गिना जाता है। फिल्म 'आरआरआर' के बाद उनकी लोकप्रियता दुनियाभर में तेजी से बढ़ी। ऐसे में उनके हर नए प्रोजेक्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। बुधवार को जूनियर एनटीआर ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' की पहली झलक जारी की।

इस टीजर में जूनियर एनटीआर का बेहद दमदार और खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म 'ड्रैगन' का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रशांत नील कर रहे हैं। फिल्म की पहली झलक में एक रहस्यमयी और हिंसक दुनिया दिखाई गई है। वीडियो में जूनियर एनटीआर का किरदार काफी ताकतवर और खौफनाक नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि वह फिल्म में 'अफगान ट्रेडिंग कंपनी' के सबसे बड़े शूटर और हत्यारे लूगर का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसे 'ड्रैगन' भी कहा जाता है। वीडियो में धुएं, आग, हथियार और तनाव से भरा माहौल दिखाया गया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दुनिया भर में फैले अफीम कारोबार और उससे जुड़ी जंग को दिखाया जाएगा।

टीजर की शुरुआत एक बैकग्राउंड वॉइस ओवर से होती है, जिसमें सुना जा सकता है कि ब्रिटिश भारत में अफीम की खेती के लिए आए थे, जिससे हेरोइन बनती है। अंग्रेजों ने भारत में रहकर उन ऐसे जगहों पर अपना कब्जा जमाया, जहां प्रतिबंधित ड्रग्स की सबसे ज्यादा खेती होती है। जब अंग्रेज चले गए, तो इस अफीम के कारोबार पर 'अफगान ट्रेडिंग कंपनी' और 'गोल्डन ट्रायंगल' नामक दो ग्रुप ने अपनी नजरें गड़ाकर रखी और अपने हिस्से में लाने के लिए जंग शुरू कर दी।

टीजर में दमदार लाइन्स भी है, जैसे- ''जब मैं सोने के लिए अपनी आंखें बंद करता हूं, तो मुझे उन लोगों के चेहरे नहीं दिखते जिन्हें मैंने मारा है। मुझे सिर्फ बचे हुए दुश्मनों के चेहरे दिखते हैं। गलती से भी मेरे सपनों में मत आना।'' जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में 'ड्रैगन' की झलक को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने निर्देशक प्रशांत नील की तारीफ करते हुए कहा, '''ड्रैगन' फिल्म का सपना सबसे पहले प्रशांत नील ने देखा था और इसका पूरा श्रेय उन्हीं को जाता है। फिल्म की पहली झलक पर लोगों का प्यार देखकर पूरी टीम के चेहरे पर मुस्कान आ गई। दर्शकों की प्रतिक्रिया से टीम को आत्मविश्वास और उत्साह मिला है।''

 

Tags: Jr NTR , Prashanth Neel , Dragon , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD