Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

भोपाल रवाना हुए एआर रहमान और रामचरण, 'पेड्डी' के गाने की लॉन्च से पहले दिखी शानदार बॉन्डिंग

Ram Charan, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Peddi, Music, Singer, AR Rahman, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 16:56 IST

सुपरस्टार रामचरण और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है और अब इसके गाने को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 

इसी बीच एआर रहमान ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। तस्वीर में रहमान और रामचरण साथ में भोपाल रवाना होते दिखाई दिए। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में एआर रहमान और रामचरण एक चार्टर्ड फ्लाइट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। 

तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं। वे फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में भोपाल के लिए रवाना हो रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एआर रहमान ने एक छोटा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'पेड्डी के साथ भोपाल जा रहा हूं।' 

इसके साथ उन्होंने फिल्म और गाने के लॉन्च से जुड़े टैगिंग भी की। बता दें कि फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर में रामचरण का किरदार कई खेलों में माहिर होता है। वह कभी क्रिकेट खेलते नजर आते हैं, तो कभी कुश्ती लड़ते और तो कभी दौड़ लगाते दिखाई देते हैं। 

फिल्म में उनका किरदार अपनी मेहनत और ताकत के दम पर हर चुनौती को पार करता है। गांव के लोग उन्हें अपना हीरो मानते हैं। हालांकि फिल्म की कहानी सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि जैसे-जैसे पेड्डी की लोकप्रियता बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके दुश्मन भी बढ़ने लगते हैं। 

खासकर एक घमंडी जमींदार उसकी सफलता से जलने लगता है। इसके बाद कहानी में जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है। फिल्म में कई बड़े एक्शन सीन्स भी शामिल हैं। फिल्म में रामचरण के साथ जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। 

इसके अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'पेड्डी' फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

Tags: Ram Charan , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Peddi , Music , Singer , AR Rahman , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD