Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

संजय वर्मा के परिवार को मिलेगा न्याय, हत्यारों को मिलेगी कड़ी सजा: गुरमीत सिंह खुड्डियां

कृषि मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अबोहर (फाजिल्का) , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 15:54 IST

पंजाब के कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां आज अबोहर पहुंचे, जहाँ उन्होंने कारोबारी संजय वर्मा के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। मंत्री श्री खुड्डियां ने संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा तथा अन्य परिजनों के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि संजय वर्मा एक नेक और समाजसेवी व्यक्ति थे, जिनका असमय जाना न केवल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए भी एक गहरा नुकसान है।

उन्होंने कहा कि वर्मा परिवार ने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाई थी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि संजय वर्मा के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार कर ऐसी कड़ी सजा दिलवाई जाए जो अन्य अपराधियों के लिए भी एक सबक बने। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जघन्य वारदात में जो भी दोषी है, उसे कानून के तहत सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाएगी। मंत्री श्री खुड्डियां ने कहा कि सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के समय से ही तेजी से कार्रवाई कर रही है, विभिन्न टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है और कोई भी दोषी कानून से बच नहीं पाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अरुण नारंग भी मंत्री के साथ मौजूद थे। 

उन्होंने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD